Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने सफाई अभियान चलाने निर्देशित किया*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने सफाई अभियान चलाने निर्देशित किया*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की ली बैठक*

    *सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने सफाई अभियान चलाने निर्देशित किया*

    *उत्कृष्ट कार्य के लिए मनोरा जनपद सीईओ, प्र.वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी और प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख हुए सम्मानित*

    जशपुरनगर 23 मई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी का संचालन, ब्लड स्टोरेज यूनिट, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण सहित सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के लिए कहा। साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास के कार्याे में व्यक्तिगत रुचि लेकर आमजनों को राहत पहुचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


    कलेक्टर ने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा किए। उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने माननीय मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणाओं के पूर्ण पूर्ण अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा शेष कार्यों को समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्र में स्थित गांव में हितग्राहियों को राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली बिल ज्यादा आ रहे हैं

    आवश्यक जांच कर कार्रवाई का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग को समय सीमा के लंबित प्रकरण को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों में भर्ती के लंबित प्रकरण की जानकारी तथा आवश्यक कार्यवाही कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने कहा। कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में साफ सफाई हेतु अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आयुर्वेद औषधालय एवं वेटरनरी चिकित्सालय सफाई व्यवस्था सहित दवाई की उत्तम व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने आगजनी से बचने के लिए घर, व्यवसायिक परिसर में बिजली विभाग को आवश्यक जांच कर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही पानी टैंकर की व्यवस्था, फायर फाइटर को ट्रेनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।
    इस दौरान कलेक्टर ने मनोरा विकासखण्ड में गोधन न्याय योजना के तहत् समस्त गौठानों को संचालन सुचारू रूप से करने एवं प्रति 15 दिवस में 30 क्विंटल की खरीदी नियमित रूप से कराने के साथ ही 84 प्रतिशत से अधिक गोठानों में गोबर का खाद में रूपान्तरण के उत्कृष्ट कार्य हेतु जनपद पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार तिवारी एवं प्र.वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री शोभरन सिंह नरवरिया प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार जिले के सम्पूर्ण ग्रामों का अन्तिम खसरा नम्बर निर्धारण करवाने में राज्य स्तरीय प्रोग्रामर से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने पर जिले के राजस्व अभिलेख शुद्धता में उल्लेखनीय प्रगति हुई है इस हेतु प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री संदीप गुप्ता का सम्मानित किया गया है। कलेक्टर ने सम्मानित सभी अधिकारियों से भविष्य में भी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपना योगदान देने की अपेक्षा की है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका राज्य समन्वयक श्री रत्नेश श्रीवास्तव एवं संभागीय समन्वयक श्री चंद्रजीत सिंह ने स्वच्छता और पोषण के संबंध में दी जानकारी दी*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से खरसिया से पत्थलगांव सड़क निर्माण कछुआ गति से
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?