Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला भाजपा की बैठक :पूर्व जनपद सी ई ओ ने भाजपा में किया विधिवत प्रवेश , कहा -पार्टी में कई सीनियर नेता है और ,कल ही पार्टी ने इनके नाम को , पढ़िए पूरी खबर और जानिए बैठक में और क्या रहा खाशछत्तीसगढ़ जशपुर
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला भाजपा की बैठक :पूर्व जनपद सी ई ओ ने भाजपा में किया विधिवत प्रवेश , कहा -पार्टी में कई सीनियर नेता है और ,कल ही पार्टी ने इनके नाम को , पढ़िए पूरी खबर और जानिए बैठक में और क्या रहा खाशछत्तीसगढ़ जशपुर

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 28, 2022No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    जशपुर तहलका।। जिले में कल ही जिला भाजपा के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने  जिला की नई कार्यकारिणी घोषित की है और आज जिला भाजपा कार्यालय में सभी पदाधिकारियों के साथ जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी के साथ प्रथम कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।साथ ही 3 जनवरी से 5 जनवरी तक जिले के दौरे पर आ रहे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव,पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष यशवंत जैन के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में जनपद पंचायत के रिटायर कार्यपालन अधिकारी भजन साय को सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

     

     

     

    कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की कमी नही है लेकिन एक टीम बनाने का प्रदेश से प्रोटोकाल तय है जिसके लिए सभी को पद देना संभव नही है लेकिन हमारा हर कार्यकर्ता हमारे लिए अनमोल है और समय आने पर हर एक काम करने वालो को उनका उचित स्थान मिलेगा उन्होंने कहा पद जिसको भी मिले लेकिन जशपुर जिले का हर एक कार्यकर्ता अपने आप को जिलाध्यक्ष समझे और पार्टी का कार्य करता रहे हम हमेशा उनके साथ खड़े है।उन्होंने आगे कहा कि आगामी 3 से 5 जनवरी तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों का हमारे जिले में 3 दिवसीय प्रवास होना है जिसके कार्यक्रम के तहत 3 जनवरी को पत्थलगांव विधानसभा,4 जनवरी को कुनकुरी व 5 जनवरी को जशपुर विधानसभा का कार्यक्रम तय किया गया है जिसमे कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रभारी भी तय किये गए है।जिसके तहत पत्थलगांव में प्रभारी सुनील अग्रवाल सह प्रभारी आनंद शर्मा,कुनकुरी में प्रभारी भरत सिंह सह प्रभारी उपेंद्र यादव व जशपुर विधानसभा के लिए प्रभारी मुकेश शर्मा व सह प्रभारी सतेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

    जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी और कहा कि हमे टीम भावना से काम करना है हमे जो मोर आवास मोर आवास के तहत ग्रामीणों के बीच जाने का मौका मिला है आगे भी हमे शक्ति केंद्र तक पहुंचकर कार्य करने की जरूरत है हमे आगामी चुनाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की जरूरत है उन्होंने कहा कि अब समय नही बचा है हमे पूरे मन से पार्टी का कार्य करते हुए आगामी चुनाव में जशपुर जिले की तीनों सीट से कांग्रेस के विधायक को हराकर छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराने में जशपुर से ही शंखनाद होगा यही आप सभी से आशा करता हूँ।

    भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति समिति सदस्य विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए कहा कि आशा करता हूँ कि आने वाले चुनाव में यह टीम खरा उतरेगी और जशपुर जिले की तीनो विधानसभा मे भाजपा का परचम लहराने में मील का पत्थर साबित होगी।भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है लेकिन कार्यकर्ताओ को धैर्य रखने की जरूरत है समय आने पर सभी को उनके कार्य का शत प्रतिशत मिलेगा मैं खुद इसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने खड़ा हूँ।उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में लोकसभा का प्रवास चल रहा है जिसमे हर लोकसभा के लिए 3 सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसके तहत हमारे क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को टीम लीडर बनाये गए है जिनके अनेक कार्यक्रम क्षेत्र में होंगे और उक्त कार्यक्रम से निश्चित रूप से पार्टी को फायदा होगा आप सभी से आशा करते है कि यह कार्यक्रम जिले में बहुत अच्छे तरीके से होगा उन्होंने कहा कि 2023 चुनोती पूर्व होगा और आप सभी मोदी सरकार की उपलब्धियों को और प्रदेश की लबरा सरकार की नाकामियो को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे यही आप सभी से आशा करते है।

    उक्त कार्यसमिति बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णा राय ने भी संबोधित किया मंच संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया व कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा जिला मंत्री देवधन नायक ने की जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय,वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,नरेश नंदे,जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह,जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री द्वय भरत सिंह,मुकेश शर्मा,उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,पुरुषोत्तम सिंह,सत्येंद्र सिंह,कुंजवती सिंह,अनुज कुमारी पैंकरा,कोषाध्यक्ष राम गर्ग, पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा,आनंद शर्मा,देवधन नायक,राजकपूर भगत,मनीष अग्रवाल,सुनीति भोय, मुक्ता यादव,रुपेश सोनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा,विक्रांत सिंह,दीपक गुप्ता,शरद चौरसिया,दीपक सिंह,सालिक साय,नितिन राय,तुलसी कौशिक,मुनेश्वर केसर,केशव यादव,अजय महाराज,सुदाम पंडा,भजन साय के साथ भाजपा व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    इस पूरे कार्यक्रम से सबसे खाश बात यह है कि रायगढ़ और जशपुर जिले में बतौर जनपद पंचायत सी ई ओ कार्य कर चुके रिटायर्ड जनपद सी ई ओ भजन साय को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई गई ।मंगलवार को जिला भाजपा कार्यकारिणी की जारी सूची में भजन साय को भी पार्टी ने अहम स्थान दिया है। इन्हे भाजपा के जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है । भजन साय ने पार्टी में सम्मान और समुचित जगह देने के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है।उन्होंने कहा कि पार्टी में कई सारे सीनियर लीडर हैं उनके मार्गदर्शन में पार्टी के लिए जितना बेहतर हो सकेगा उतना बेहतर करने की कोशिश करूंगा ।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका लोगों के प्रिय व्यक्तित्व के धनी जनता के दिलों पर राज करने वाले एसडीएम…………..
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पचमढ़ी आपदा प्रबंधन शिविर से लौटे जशपुर जिले के स्काउट गाइड के 34 बच्चे*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?