Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिले में गोबर से पेंट बनाने की मशीन स्थापित*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिले में गोबर से पेंट बनाने की मशीन स्थापित*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में गोबर से पेंट बनाने की मशीन स्थापित*

    *बगीचा के जुरगुम में गोबर से पेंट बनाने का कार्य समूह की महिलाएं कर रही है*

    *गोबर पेंट का उपयोग शासकीय भवनों के रंगाई-पौताई कार्य में किया जाएगा*

    *गोबर से बना पेंट जीवाणु और फंगस को रोकने में सक्षम*

    *पेंट उत्पादन कार्य से महिलाओं को होगी अतिरिक्त आमदनी*

    जशपुरनगर 04 मई 2023/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं समूहों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। जिससे आज जिले के ग्रामीण महिलाएं गौठान के माध्यम से जुड़कर स्वावलंबी बन रही है। राज्य शासन द्वारा गौठानों से जुड़ी स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए रीपा के माध्यम से अन्य गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है और अतिरिक्त आय अर्जित करने को मौका दिया जा रहा है।


    इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में बगीचा विकासखण्ड के जुरगुम ग्राम पंचायत में रीपा के तहत् गोबर से पेंट बनाने की तकनीकी मशीन स्थापित किया गया है। जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। मशीन लगने से समूह की महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रही है। समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।


    जनपद सीईओ बगीचा श्री विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जुरगुम ग्राम पंचायत में रीपा के माध्यम गोबर से पेंट बनाने का मशीन लगाया गया है। इस मशीन से लगभग प्रतिदिन 1000 लीटर पेंट का उत्पादन होगा। महिलाओं को 20 रूपए प्रति लीटर के मान से राशि मिलने से प्रतिदिन 2000 रूपए तक की आमदनी मिलेगी। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं इसमें कार्य करेंगी और उनकी आर्थिक आय में वृद्धि होगी। गोबर से पेंट बनाने का मशीन से प्राकृतिक डिस्टेंपर पेंट बनाया जाएगा और शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, छात्रावासों सहित अन्य जगहों में पोताई के लिए गोबर पेंट का उपयोग किया जाएगा।


    गोबर से बने पेंट के उपयोग से अनेक लाभ भी होगें। इससे पर्यावरण पूरक, जीवाणु रोधक, एंटीफंगल, भारी धातुओं से मुक्त, गंधहीन, उष्णता रोधक, विषरहित एवं किफायती बताया गया है। गाय के गोबर से बना यह पेंट जीवाणु और फंगस को रोकने में सक्षम है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कांग्रेस के राज में हर शहर हादसों का शहर हो गया है : कौशिक*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में हाइड्रोसील के 7 मरीजों का ऑपरेशन किया गया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?