Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एकलव्य आवासीय स्कुल में फहरा तिरंगा* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति* *पहाड़ी कोरवा बच्चों को किया पुरस्कृत* *सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत ने किया ध्वजारोहण*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एकलव्य आवासीय स्कुल में फहरा तिरंगा* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति* *पहाड़ी कोरवा बच्चों को किया पुरस्कृत* *सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत ने किया ध्वजारोहण*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *एकलव्य आवासीय स्कुल में फहरा तिरंगा*
    *सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति*
    *पहाड़ी कोरवा बच्चों को किया पुरस्कृत*
    *सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत ने किया ध्वजारोहण*

    आज़ादी की 75 वी वर्षगाठ संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत सर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और झंडे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस की सुनहरी सुबह में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर आजादी की 75 वी वर्षगाँठ मनाने का शुभारंभ किया गया।
    इस मौके पर एकलव्य विद्यालय घोलेंग के बच्चों के चेहरे पर उत्साह की झलक देखते ही बन रही थी। विद्यालय में पढने वाले आदिवासी ,पहाड़ी कोरवा बच्चे खुद को शिक्षा के इस पावन आंगन में पाकर बहुत खुश हुए.

    ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों उद्बोधित कर आशीर्वचन दिया और कहा कि आज़ादी का यह अमृत महोत्सव देशवासी के लिए गर्व का क्षण है । हमे आज़ादी के महत्व को समझना होगा और इसे बरकरार रखने के लिए हर संभव कोशिस करनी होगी।
    सहायक आयुक्त बी के राजपूत ने बच्चों को जीवन मे शिक्षा के महत्व को भी भली भांति समझाया और कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे दुनिया की हर चीज हासिल की जा सकती है अतः गंभीरता और रुचि के साथ विद्या अर्जन करे।
    विद्यालय के सभी बच्चों को चार समूहों में बांटा गया है। अरावली हॉउस , हिमगिरि हाउस , नीलगिरी हाउस एवं हाउस। सभी समूहों ने पूरे जोश के साथ मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी और अपने उत्साह का परिचय दिया। सांस्कृतिक गतिविधियों में अभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। देशभक्ति गीत , नृत्य , भाषण , कविता पाठ जैसे विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और पुरस्कार जीतकर एकलव्य विद्यालय घोलेंग को गौरवांवित किया। सहायक आयुक्त बी.के.राजपुत ने विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सदैव आगे बढ़ने की भी प्रेरणा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी और देश के शहीदों को नम आंखों से याद किया।
    संस्था के प्राचार्य दुर्गेश पाठक ने आज़ादी में भूमिका निभाने वाले वीरो को याद किया और बच्चों में समर्पण के भाव को जागृत किया। उन्होंने कहा यदि हम अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहे तो तो हम निश्चित ही आज़ादी की 100 वी वर्षगाठ मनाएंगे।
    कार्यक्रम में विद्यालयीन और कार्यालयीन स्टाफ शामिल रहे।
    कार्यक्रम में दिव्या रानी , रानू भगत ,संत शोषित तिग्गा , मो वसीम , आशा मलकड़ा , रश्मि पांडेय अब्दुल आशिक , विल्फ्रेड तिर्की , रितिका रात्रे , काजल गुप्ता , श्रद्धा मंझोनिया , जया पाठक ,हिना परवीन , सावित्री चौहान , चंदन जायसवाल और महावीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षिका दिव्या रानी ने आभार प्रदर्शन किया। अंत मे सभी बच्चों को मिठाई बांटी गई और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा:-यू. डी. मिंज
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न जगहों में किया ध्वजारोहण…..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?