Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा:-यू. डी. मिंज
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा:-यू. डी. मिंज

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा:-यू. डी. मिंज*

    *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज हमर तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह किया दोगुना, तिरंगा रैली का हुआ समापन*

    आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

    जशपुर :-

    आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान विधानसभा कुनकुरी में आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू डी मिंज के नेतृत्व में विधानसभा स्तर के समापन रैली में आज तीनों फरसाबाहर, दुलदुला एवं कुनकुरी विकासखंड के गणमान्य नागरिक, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए


    .

    विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के फरसाबाहर कुनकुरी क्षेत्र में भ्रमण कर तिरंगा रैली निकाली गई जिसके समापन अवसर कुनकुरी के गणमान्य नागरिक,जनता, जिला अध्यक्ष कांग्रेस महामंत्री,ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष, बीडीसी,डीडीसी एवं पदाधिकारी स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली निकाला. स्कूली छात्र छात्राओं की रैली खेल मैदान कुनकुरी में समाप्त हुई हुई,वहीँ पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों की रैली बस स्टेण्ड कुनकुरी में समापन हुई

    छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव
    यू.डी. मिंज ने तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया। तिरंगा रैली ज़ब नगर के भ्रमण पर निकली तो बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा शहर की जिस-जिस सड़क से होकर भ्रमण करते हुए आगे बढ़ रही थी, उस दौरान लोग अपने अपने घरों और रास्ते में खड़े होकर साथ ही हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली का अभिवादन कर रहे थे । इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

    देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लिए तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था भारत माता की जय तिरंगे झंडे की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयकारा लगाया जा रहा था।

    आज की तिरंगा रैली में संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि आज देखकर यह पंक्ति याद आ गई, सुप्रसिद्ध कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की रचना – जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है, पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गांव से लेकर शहर तक हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन आम नागरिकों ने अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया।

    ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले वासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किए हैं। उसी के परिणाम स्वरूप लोगों ने स्वर्स्फूत होकर तिरंगा हर घर लहराया। 13 से 15 अगस्त तक समस्त शासकीय कार्यालय सार्वजनिक उपक्रमों सामाजिक संगठनों एवं सर्वसाधारण जन के निवास स्थानों पर ध्वजारोहण किया जा रहा है।जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतितिनधि, युवा वर्ग, स्कूली छात्र छात्राओं , महिला स्व सहायता समुह से जुड़ी बहने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के साथ भ्रमण किया। इस दौरान संसदीय सचिव यू. डी. मिंज पूरे समय साथ में रहकर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठनों, गणमान्य नागरिकों द्वारा ऐतिहासिक हमर तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया।

    इस रैली में आज जिला अध्यक्ष मनोज सागर,वरिष्ठ कांग्रेसी अद्याशंकर त्रिपाठी गजेंद्र जैन ओम शर्मा, एस इलियास, अरविन्द साय, निरंजन ताम्रकार, नवीना पैंकरा,इफ़्तेखार हसन, नीरज पारीक, निर्मल सिंह,जगदीश आपाट, अंजना मिंज समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन एवं नागरिक शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 🇧🇴आजादी के अमृत महोत्सव पर आकर्षक तिंरगा यात्रा 🇧🇴       
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एकलव्य आवासीय स्कुल में फहरा तिरंगा* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति* *पहाड़ी कोरवा बच्चों को किया पुरस्कृत* *सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत ने किया ध्वजारोहण*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?