Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एफ आई आर नं 352/23 दिनांक 19 मई दिन शनिवार रतनपुर थाने को कलंकित करने वाले कार्य के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने घेरा थाना। सिर्फ थाना ही नहीं घेरा बल्कि महिला को जेल से निकालने के तकनीकी पहलुओं पर भी विचार किया। शहर के प्रख्यात क्रिमिनल लॉयर रुपेश सदाफले के अनुसार केस डायरी में अंकित पुलिस के ओपिनियन से ही महिला को मिलेगी बेल :
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एफ आई आर नं 352/23 दिनांक 19 मई दिन शनिवार रतनपुर थाने को कलंकित करने वाले कार्य के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने घेरा थाना। सिर्फ थाना ही नहीं घेरा बल्कि महिला को जेल से निकालने के तकनीकी पहलुओं पर भी विचार किया। शहर के प्रख्यात क्रिमिनल लॉयर रुपेश सदाफले के अनुसार केस डायरी में अंकित पुलिस के ओपिनियन से ही महिला को मिलेगी बेल :

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    (C.G) तहलका बिलासपुर (27 मई 2023 ) रतनपुर थाने में दुष्कर्म के आरोपी शेख आफताब के खिलाफ एफ आई आर और फिर घटनाक्रम में यू टर्न और उसके तहत दिनांक 19 मई 2023 को रतनपुर थाने में ही एफ आई आर क्र 252/23 के तहत आरोपी आफताब के रायपुर निवासी बुआ शकीरून परवीन के नाबालिक पुत्र से दुष्कर्म पीड़िता की मां को पास्को एक्ट जैसे गंभीर अपराध में फंसाकर बिना जांच किए गिरफ्तार कर जेल में भेजने की कार्यवाही को जनता ने सामान्य रूप से नहीं लिया। इसकी जानकारी मिलने पर समाज के सभी वर्गों और हिंदू संगठनों ने उद्वेलित होकर पुलिस एवं प्रशासन के सामने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ धरना, थाना घेराव के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने त्वरित एक्शन लेते हुए रतनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ठाकुर को लाइन हाजिर कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए। परंतु आज 8 दिन हो गए झूठे आरोप में जेल में बंद दुष्कर्म पीड़िता की मां के जेल से रिहाई ना होने के कारण मामला गर्माता जा रहा है। सभी संगठन पुलिस के इस गलत कार्रवाई के विरोध स्वरूप रोड में आकर चक्का जाम वगैरा की कार्रवाई की। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जो जिला मुख्यालय में पीड़िता की मां को जेल से छुड़ाने के लिए संघर्षरत थे। अब वे रतनपुर में अपने जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराकर धरना आंदोलन किया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष जयश्री चौकसे के नेतृत्व में पुलिस के इस अमानवीय कृत्य का विरोध करते हुए थाना रतनपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

     

    भाजपा नेत्रियों ने इस संबंध में अपने विचार भी रखें पश्चात रतनपुर थाने में पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन भी सौंपे। बीजेपी महिला मोर्चा ने जेल में बंद निर्दोष महिला के जमानत के तकनीकी पहलुओं पर भी विचार किया। इस संबंध में हमने शहर के प्रख्यात क्रिमिनल लॉयर रुपेश सदाफले से भी जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर जानकारी दी की पास्को एक्ट जैसे गंभीर अपराध में सेशन कोर्ट से जमानत आसान नहीं है।

    इस एक्ट में हाईकोर्ट से ही जमानत का प्रावधान है। परंतु रतनपुर प्रकरण में जिला कलेक्टर एवं पुलिस यह मान रही है की कुछ गलत हुआ है। और ऐसी स्थिति में जांच अधिकारी केस डायरी में अपराध के विषय में जिस तरह की टिप्पणी करेगा और केस डायरी अभियोजन अधिकारी के पास जाएगा फिर केस डायरी को संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा। और मान न्यायालय प्रकरण के गुण दोष के आधार पर जमानत पर विचार करेगा। बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रतनपुर कार्यक्रम है बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष जयश्री चौकसे, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी, राजकुमारी बिसेन, सरिता सेन, पुष्पा वैष्णव, रीना गोस्वामी, पूनम शुक्ला, शोभा कश्यप, कविता वर्मा, रीना नाग,किरण मेहता, मीना गोस्वामी, स्मृति जैन, नीता साहू, पुष्पा तिवारी, सीमा यादव, प्रेमलता तंबोली, सरोज साहू, ज्योति कश्यप, सतरूपा प्रजापति, सावित्री रात्रे, बबीता ताम्रकार, पूनम शुक्ला, मालती प्रधान, बिरस सूर्यवंशी, मंजू साहू, जूही वर्मा, गंगा सूर्यवंशी, केसर श्रीवास, कुसुम सूर्यवंशी,मंजू अहिरवार, शिवकुमारी सुर्यवंशी, लक्ष्मीन सूर्यवंशी, उषा चौहान सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे। धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका

    🙏धन्यवाद 🙏

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका Breaking News:- राशन कार्ड बनवाने अब कहीं जाने की जरूरत नहीं…बस 14545 डॉयल करिये और घर पहुंचेगा मितान….. जानिए कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बदनियति से घर में प्रवेश कर विवाहिता से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?