*बगीचा ब्लॉक के शिवरीनारायण एवं जनकपुर बिरहोर बहुल ग्राम में बना सीसी रोड*
*सीसी रोड बनने से आवागमन हुआ सुगम, रोड बनने से बिरहोर समुदाय बेहद खुश*
जशपुरनगर 08 मई 2023/बिरहोर समाज सेवक मार्गदर्शक श्री जागेश्वर राम ने बताया की बगीचा ब्लॉक के ग्राम शिवरीनारायण एवं जनकपुर जहां विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय निवास करता है। बरसात एवं अन्य मौसम में भी आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मुरूम सड़क, सीसी रोड बनाने के लिए कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के पास आवेदन किया था। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुरूम रोड एवं सीसी रोड बनाने के लिए विभाग को निर्देशित किया था। श्री जागेश्वर ने कलेक्टर से मुलाकात कर सीसी रोड एवं मुरूम रोड बनने की जानकारी दी।

श्री जागेश्वर राम ने बताया कि आदेश के पश्चात मुरूम रोड एवं सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया और शिवरीनारायण का सीसी रोड पूर्ण हो गया है तथा जनकपुर गांव का मुरूम एवं सीसी रोड कार्य प्रगति पर है वह अभी कुछ दिनों पश्चात पूर्ण हो जाएगा। जिससे शिवरीनारायण एवं जनकपुर गांव सहित क्षेत्र के रहवासियों को आने जाने में सुविधा होगी और समय की बचत होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल सहित संबंधित निर्माण विभाग को कार्य को सही समय पर पूर्ण करने पर पूरे बिरहोर समुदाय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्री जागेश्वर राम ने बताया कि शिवरीनारायण एवं जनकपुर गांव में बिजली पानी की व्यवस्था है। बिजली के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था की जा रही है और पानी के लिए बोर एवं बोरिंग की व्यवस्था किया गया है। उन्होंने बताया कि शिवरीनारायण गांव में 28 परिवार एवं जनकपुर परिवार में 30 बिरहोर जनजाति समुदाय के परिवार निवास करते हैं। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि मुरूम रोड एवं सीसी रोड बन जाने से बिरहोर समुदाय के लोगों को लाभ मिल रहा है और आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रहा है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
