*बगीचा विकास खंड पंडरापाठ, चम्पा, छिछली और सन्ना में स्वास्थ्य विभाग ने 30 बैगा गुनिया की बैठक ली*
*सांप काटने वाले मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजने की सलाह दी गई*
बगीचा विकास खंड के 4 सेक्टर ,पंडरापाठ, चम्पा, छिछली और सन्ना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 बैगा गुनिया से चर्चा करके सांप काटने वाले मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजने की सलाह दी गई।
*स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गयी सलाह -*
1. साँप काटने पर तत्काल मरीजों को गाड़ी बुलाकर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाए ताकि मरीजों का उपचार शीघ्र ही शुरू किया जा सके और मरीज की जान बचाई जा सके । दूरस्थ अंचल के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी भी जानकारी दी गई है।

