Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका टमाटर बाड़ी की देखरेख करने की बात को लेकर ग्रामीण से अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी का पीढ़ा से मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने वाला आरोपी सनत राम चौहान हुआ गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका टमाटर बाड़ी की देखरेख करने की बात को लेकर ग्रामीण से अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी का पीढ़ा से मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने वाला आरोपी सनत राम चौहान हुआ गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * टमाटर बाड़ी की देखरेख करने की बात को लेकर ग्रामीण से अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी का पीढ़ा से मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने वाला आरोपी सनत राम चौहान हुआ गिरफ्तार,*
    * थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम डांगबंधी का मामला,*
    * आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    ——000——-
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुलाब साय पैकरा उम्र 58 साल निवासी डांगबंधी ने दिनांक 23.03.2023 को थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के दोपहर के समय इसका भाई खिरोधर साय गांव के सनत राम चौहान के घर अपनी टमाटर बाड़ी की रखवाली एवं देखरेख करने के लिए उसके बेटा को कहने गया था, बातचीत के दौरान सनत राम चौहान ने आवेश में आकर खिरोधर साय से अमर्यादित व्यवहार किया एवं यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया एवं घर में रखे लकड़ी का पीढ़ा से सिर में मारा, जमीन पर गिरने से कई बार मारा, मारपीट करने से खिरोधर साय बेहोश हो गया होश में आने पर वह घर आया। गंभीर चोट आने से परिजनों द्वारा खिरोधर साय को इलाज हेतु कोतबा शासकीय अस्पताल ले गए, वहां से रिफर करने के बाद रायगढ़ जिला अस्पताल में इलाज कराए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तुमला पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक जॉंच कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पीढ़ा को जप्त कर आरोपी *सनत राम चौहान उम्र 48 साल निवासी डांगबंधी थाना तुमला* को आज दिनांक 09.04.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में थाना तुमला से निरीक्षक भरत लाल साहू, स.उ.नि. बिरद साय, आर. 788 भागेश्वर साय, आर. 86 दिनेश भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    ——000——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में हनुमान जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया…………
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बगीचा विकास खंड पंडरापाठ, चम्पा, छिछली और सन्ना में स्वास्थ्य विभाग ने 30 बैगा गुनिया की बैठक ली*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?