Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, May 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुरनगर – संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्कूली छात्रा के हाथों कराया।मुख्य अतिथि श्री मिंज की इस पहल से छात्रा किरण नायक खुशी से रो पड़ी।
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुरनगर – संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्कूली छात्रा के हाथों कराया।मुख्य अतिथि श्री मिंज की इस पहल से छात्रा किरण नायक खुशी से रो पड़ी।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    बतौर मुख्य अतिथि श्री मिंज ने कुंजारा ग्राम समेत उपस्थित ग्रामीणों ,मितानिनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को नए अस्पताल खोले जाने की बधाई दी। उन्होंने बताया कि कई सारी बीमारियां शुरू में इलाज मिले तो ठीक हो जाती हैं।बीपी बढ़ जाती है तो लकवा हो जाता है।वैसे ही छोटी सी कट लग जाती है और वह बढ़कर सेप्टिक गैंगरीन बन जाता है।उन्होंने आगे कहा कि सांप काट ले या गाज गिर जाता है तो लोग झाड़ फूँक न करें तुरन्त मरीज को अस्पताल ले जाएं। उन्होंने इस मौके पर कई स्वास्थ्य योजनाओं और भी प्रकाश डाला।

    स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी बीएमओ डॉ. किरण कुजूर ने बताया कि पुराने स्कूल के भवन का 8 लाख 50 हजार की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। विधायक यूडी मिंज के दिशा निर्देश पर उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया है। कुनकुरी विधानसभा के अंतिम छोर पर इस पहल का लाभ आसपास के 30 गांवों को मिलना शुरू हो गया। यहां संस्थागत प्रसव, बीपी-शुगर समेत कई प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा शुरू की गई है।
    उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि से अस्पताल की बाउंड्रीवाल,गेट और एक एम्बुलेंस की मांग रखी। जिसे स्वीकार करते हुए कहा कि घोषणा तो कर रहा हूँ लेकिन समय लगेगा तो अन्यथा मत लीजिएगा। फिलहाल एम्बुलेंस 10 किलोमीटर की दूरी पर कुनकुरी में 24 घण्टे उपलब्ध है। उन्होंने कुनकुरी – लवाकेरा सड़क पर उड़ रहे धूल को लेकर बताया कि डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है।

    उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य देश्वर राम,खारिझारिया सरपंच सरिता एक्का, कुंजारा सरपँच सनमनी पैंकरा,बीडीसी ममता बारीक,पूर्व बीडीसी विष्णु गुप्ता, उपसरपंच नंदकुमार चौहान, कुजधज यादव,सतीश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,महिलाएं उपस्थित थे।
    किरण नायक कक्षा 11 वीं कला संकाय की छात्रा है।कुंजारा निवासी इस छात्रा ने कहा कि विधायक यूडी मिंज ने मेरे हाथों अस्पताल का उद्घाटन कराकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया है। यह मेरे जीवन का यादगार क्षण है और विधायक को धन्यवाद देती हूँ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ब्लॉक पत्थलगांव में गोयल किंडर गार्डन स्कूल जहां पर एनुअल फंक्शन डे मनाया गया
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्य सचिव ने की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?