* दिनांक 23.05.2023 एवं 24.05.2023 को जिला मुख्यालय में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा शांति समिति की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,*
*बैठक में आमजनों की सुरक्षा एवं पार्किंग स्थल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई,*
———00———–
आगामी दिनांक 23.05.2023 एवं 24.05.2023 को जिला मुख्यालय जशपुर में कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आस-पास सहित अन्य प्रांत के लोगों का आगमन होना है, इस पर दृष्टिगत रखते हुये जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यालय के शांति समिति के सदस्यों की मीटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई। समिति के सदस्यों से उक्त कव्वाली कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस एवं प्रशासन को सहयोग करने हेतु कहा गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने प्रशासन और पुलिस का पूरी तरह सहयोग करना बताये। उक्त कार्यक्रम के दौरान आवश्यक जगहों पर पुलिस बल लगाया जायेगा। लोक शांति प्रभावित करने वालों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी
लोदाम की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एन.ई.एस. कॉलज के पास स्टेडियम, कुनकुरी की ओर आने वाले वाहनों की पार्किंग रणजीता स्टेडियम में तथा तिकैतगंज से आने वालो की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग स्थल मटन मार्केट स्थित ग्रांउड में किया गया है।
उक्त बैठक में श्री उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री आई.एल. ठाकुर अपर कलेक्टर जशपुर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, तहसीलदार जशपुर श्री विकास जिंदल, श्री विमलेश देवांगन रक्षित निरीक्षक जशपुर, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, शांति समिति से श्री नितिन राय, श्री राजकुमार ताम्रकार, मो. सरफराज आलम, मो. सब्बू कुरैशी, श्री अभिषेक गुप्ता, मो. रफीक, श्री रवि डनसेना, श्री नितिश गुप्ता एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
———00———–
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
