Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में व्यापारी से लूट के मामले में पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में व्यापारी से लूट के मामले में पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 19, 2023No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में व्यापारी से लूट के मामले में पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,*
    * उक्त अपराध में 04 आरोपीगण क्रमशः भानु यादव, कलेश्वर यादव, पुनेश्वर खुटिया एवं अन्य 01 अपचारी बालक भी सम्मिलित था*
    * आरोपी भानु यादव एवं कलेश्वर यादव के विरुद्ध पूर्व में थाना पत्थलगांव में 02 लाख रुपये लूट के प्रकरण में धारा 392 भा.द.वि. का अपराध दर्ज,*
    * आरोपियों की पतासाजी में CCTV फुटेज एवं मुखबिर का महत्वपूर्ण योगदान रहा,*
    * आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 392 भादवि. का अपराध दर्ज,*
    * आरोपियों से लूट की गई रकम में से कुछ रकम को बरामद किया गया शेष रकम को खर्च कर दिया गया,*
    ——-00—–
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल अग्रवाल उम्र 34 वर्ष सा० जशपुर रोड पत्थलगांव के द्वारा दिनांक 10.02.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 10.02.2023 को शाम रात लगभग 09 बजे अपने किराना दुकान से दिन भर का लेन-देन का हिसाब करके एक विमल गुटखा वाला बैग में 04 लाख 80 हजार रू0 लेकर स्कूटी वाहन से अपने घर जा रहा था कि उसके दुकान छ.ग. सायकल स्टोर्स एवं किराना स्टोर्स से कुछ दूर आगे अज्ञात आरोपियों के द्वारा काला रंग के पल्सर मोटर सायकल से पीछे से आकर राहुल अग्रवाल को गिरा कर पैसों से भरी बैग को छीन कर भाग गये। जिस पर से थाना पत्थलगाँव में अपराध क्रमांक 49 / 2023 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
    उक्त घटना क्रम में श्रीराम गोपाल गर्ग (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, श्री डी. रविशंकर (आई.पी.एस.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु सभी पहलुओं को सूक्ष्मता से अवलोकन करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया, जिस पर विवेचना दौरान पत्थलगांव नगर के कई सी सी.टी.व्ही फूटेज खंगाले गये जिसमें प्रार्थी के द्वारा बताये हुए काला रंग का पल्सर सामने बैठा हुआ आरोपी सफेद रंग हुडी जैकेट एवं पीछे बैठा आरोपी काला रंग का जैकेट पहना हुआ था जो पत्थलगाँव से पालीडीह, शिवपुर, गाला कि ओर जाना पता चला। प्रकरण में मुखबीरों को सक्रिय किये जाने के पश्चात मुखबीर सूचना मिली कि भानू यादव निवासी गाला पूर्व में लूट, डकैती एवं जाली नोट जैसे गंभीर प्रकरणों में जेल जा चुका है एवं इसके अन्य साथी भी इसी प्रकार के गंभीर अपराध में जेल जा चुके है जिस पर संदेही आरोपी भानू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी इन्द्रानगर गाला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो 02 लाख 90 हजार रू0 अपने साथी कलेश्वर यादव निवासी महेशपुर टांगरपानी थाना बागबहार, पुनेश्वर खुटिया सा० कदमढोढ़ी थाना कापू एवं अन्य एक अपचारी बालक के साथ लूट करना स्वीकार किये, घटना दिनांक को कलेश्वर यादव एवं अन्य एक अपचारी बालक, भानू यादव के काला लाल रंग के पल्सर मोटर सायकल में लाल रंग को छिपाने के लिए काला रंग का टेप चिपकाये. जिससे वाहन की पहचान न की जा सके और रैकी हेतु भानु यादव एवं पुनेश्वर खुटिया कलेश्वर यादव के एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में रेकी किये, राहुल अग्रवाल लगभग 09 बजे रात में जैसे ही अपने दुकान बंद कर स्कूटी वाहन से घर निकलने लगा उसी समय भानू यादव एवं पुनेश्वर खुंटिया के द्वारा रैकी किया गया जैसे ही राहुल अग्रवाल दुकान से निकला तब पीछे से कलेश्वर यादव व अन्य एक अपचारी बालक उक्त पल्सर मोटर से तेजी से आये और राहुल अग्रवाल के पास रखे विमल गुटका का बैग जिसमें पैसा रखा था को छिन कर पालीडीह, गाला के जंगल में जाकर छिप गये जहाँ पर चारों आरोपी तथा अपचारी बालक द्वारा 02 लाख 90 हजार रू० कुल रकम बैग में होना बताये जिसको 65-65 हजार रू० चारों के द्वारा बँटवारा किया गया एवं 20 हजार रू० भानू यादव के द्वारा अलग से रखा गया एवं 10 हजार रू० कलेश्वर यादव के द्वारा अलग से अपने पास रखा गया।

    आरोपी भानु यादव को बंटवारा में मिले रकम 85 हजार में से 40 हजार रू० खर्च करना बताया तथा 45 हजार रू० को आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर सोल्ड मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी कलेश्वर यादव को बंटवारा में मिले रकम 75 हजार में से 22 हजार रू० खर्च करना बताया तथा 53 हजार रू० को आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स सोल्ड मोटर सायकल को तथा घटना समय पहने काला रंग का जैकेट को जप्त किया गया है। आरोपी पुनेश्वर खुंटिया को बंटवारा में मिले रकम जप्त किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स सोल्ड मोटर सायकल को तथा घटना समय पहने काला रंग का जैकेट को जप्त किया गया है। आरोपी पुनेश्वर खुटिया को बंटवारा में मिले रकम 65 हजार में से 15 हजार रू० खर्च करना बताया तथा एक हिरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल फायनेस कराया है को तथा शेष बचे 35 हजार रू० को आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया है।
    अपचारी बालक को बंटवारा में मिले रकम 65 हजार में से 25 हजार रू० खर्च करना बताया तथा 40 हजार रू० को अपचारी बालक के पेश करने पर जप्त किया गया है।
    प्रकरण में कुल जुमला रकम 01 लाख 73 हजार रू० एवं लूट के रकम से खरीदे गये एक नया स्प्लेण्डर मोटर सायकल एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर व एचएफ डिलक्स मोटर सायकल व विमल गुटका का बैग बरामद किया गया है।
    प्रकरण के *आरोपीगण- (1) भानु यादव उम्र 33 वर्ष सा० गाला (इन्द्रानगर) थाना पत्थलगाँव (2) कलेश्वर यादव उम्र 31 वर्ष सा० महेशपुर (टांगरपाली) थाना बागबहार, (3) पुनेश्वर खुटिया उम्र 19 वर्ष सा० कदमढोदी (जुनाडिह) थाना कापू* को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, घटना में शामिल *01 अन्य अपचारी बालक* से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया हैआरोपी भानु यादव एवं कलेश्वर यादव से पूछताछ करने पर विगत दिनों थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक व्यक्ति से 02 लाख रुपये लूटने की बात स्वीकार किए हैं, उक्त प्रकरण में धारा 392 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया है।
    उक्त समस्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि संतोष तिवारी, प्र०आर० प्रेमप्रकाश कुर्रे, इग्नासियुस एक्का, आरक्षक अजय खेस, तुलसी रात्रे, पवन पैकरा, लव कुमार चौहान, कमलेश्वर वर्मा, भवानी कहरा, सुभाष नायक एवं विनोद साय की भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छोटानागपुर ट्राईबल वूमेन हाॅकी टूर्नामेंट दिल्ली में जशपुर के बालिकाओं द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा किया गया सम्मानित,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका टूटे हुए लोग जमाने को जोड़ने चले है : कौशिक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?