Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका टूटे हुए लोग जमाने को जोड़ने चले है : कौशिक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका टूटे हुए लोग जमाने को जोड़ने चले है : कौशिक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *टूटे हुए लोग जमाने को जोड़ने चले है : कौशिक*च

    *पूर्व विधानसभा कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में समूचा गांधी परिवार छत्तीसगढ़ आ रहा है, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगना चाहिए ना कि जो इवेंट मैनेजमेंट के लोग उन्हें जो कथित तौर पर जो छत्तीसगढ़ की तस्वीर दिखाए उससे खुश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टूटे हुए लोग जमाना जोड़ने चले है। जो बिखर रहा है उसकी चिंता कोई नहीं कर रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में जो हालात बनते जा रहे है उस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संयुक्त रूप से जवाब देना चाहिए।

    श्री कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कहा कि कांग्रेस हमेशा इस बात का घमंड करती है कि हमें जनता ने विशाल जनमत के साथ सत्ता सौंपी है, लेकिन जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कहीं पर भी खरी नहीं उतर रही है। पूरे प्रदेश में जिस तरह से अपराध की घटनाएं हो रही है इससे भय का वातावरण व्याप्त है। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में जिस तरह से एक युवती पर घातक हथियार से हमला कर सरेआम सड़को पर घुमाया जाता है इससे चिंता जनक तस्वीर और क्या हो सकती है? प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू नक्सली वारदातों पर भी कुछ नहीं बोलते और इस तरह के लगातार हो रहे अपराधों से ऐसा लगता है कि मानों प्रदेश भगवान भरोसे ही चल रहा है। उन्होनें कहा कि जिस तरह कि अपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है अब छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ के नाम पर कुख्यात होता जा रहा है जिसके लिये कांग्रेस की सरकार पूर्णरूप से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिये जिम्मदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में व्यापारी से लूट के मामले में पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्थलगांव विकास खंड के प्राथमिक शाला बालमपारा के प्रधान पाठक सखाराम सिदार को निलंबित किया*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?