Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*सड़क पर नक्सली है और कांग्रेस सरकार आत्मसमर्पित है : कौशिक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*सड़क पर नक्सली है और कांग्रेस सरकार आत्मसमर्पित है : कौशिक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सड़क पर नक्सली है और कांग्रेस सरकार आत्मसमर्पित है : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विशाल चक्कजाम एवं धरना प्रदर्शन में शामिल होकर स्व. भाजपा नेताओं के तैलचित्रों पर मार्ल्यापण कर दी श्रद्धाजंलि।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के अगुवाई पर विधानसभा बिल्हा के भोजपुरी टोल प्लाजा में भाजपा द्वारा आहुत प्रदेश व्यापी के तहत विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होनें कहा कि कांग्रेसी कुशासन में बस्तर की धरती भाजपा कार्यकर्ताओें के रक्त से लाल हो चुकी है। उनकी निर्मम हत्या इस बात का प्रमाण है कि बस्तर में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनकी हत्या की जा रही है। उन्होनें कहा कि बस्तर में अपराधी खुन की होली खेल रहें है। लगातार भाजपा नेताओं को टारगेट किया जा रहा है

    इन हत्याओं के राजनितिक मायनें निकाले जा सकते है यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण ही हत्याएं हो रही है। उन्होनें कहा नक्सली सड़क पर है और कांग्रेस आत्मसमर्पित है हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिये प्राण की बाजी लगाई है जो भाजपा कार्यकर्ता शहिद हुए है उनके परिवार का दुख प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नहीं समझ सकते है। उन्हें केवल राजनीति करनें ही आता है। जिस प्रकार कांग्रेस के इशारे पर नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है इससे स्पष्ट है इन सब का मुल कारण कांग्रेस ही है। इस बात को बस्तर के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता समझ चुकी है। उन्होनें कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस घबराई हुई है। इसी कारण कांग्रेस यह सब षडयंत्र कर रही है ताकी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डर जाए लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के षडयंत्रों से न डरने वाले न ही पीछे हटने वाले है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार जो जांच करवा रही है उस पर जनता तो दुर कांग्रेस को खुद भरोसा नहीं है। कांग्रेस ने एन.आई.ए को पत्र लिखा है। एक तरफ खुद एन.आई.ए पर प्रश्न उठाते है और दुसरी तरफ एन.आई.ए को पत्र लिखकर अपने जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते है, अपने जवाबदारी से सरकार बचना चाह रही है। पर कांग्रेस अपने जिम्मेंदारियों से बच नहीं सकती जवाबदेही सुनिश्चित होगा इन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होनें कहा कि इस आदोंलन के बाद भी अगर कांग्रेस नहीं सुधरेगी तो आने वाले समय में भाजपा को उग्र आदोंलन की आवश्यता पड़ेगी तो भाजपा वो भी करेगी।
    इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने स्व भीमा मंडवी, बुधराम पटेल करटाम, सागर साहू, रामधर आलामी, निलकंठ कक्केम के तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धाजंलि दी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका धर्मेंद्र शर्मा संपादक जी की ग्राउंड जीरो से धर्मजयगढ़ जी के एसडीएम महोदय का बाइट
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *कलेक्टर ने आर ई एस विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर दया राम यादव को किया निलंबित*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?