Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 20 मई को ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर एवं हर्निया के मरीजों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जाएगा*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 20 मई को ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर एवं हर्निया के मरीजों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जाएगा*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *20 मई को ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर एवं हर्निया के मरीजों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जाएगा*

    *लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने विभागीय अधिकारी को दिए निर्देश*

    *उत्कृष्ट कार्य के लिए क्रेड़ा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, खेल अधिकारी, जनपद सीईओ और एसएडीओ हुए सम्मानित*

    जशपुरनगर 09 मई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी ली एवं जिले को तंबाकू मुक्त करने के लिए स्कूल कॉलेज एवं विद्युत संस्थानों में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग को तंबाकू नियंत्रण के लिए समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने कहा। उन्होंने चिकित्सा विभाग को ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर एवं हर्निया के मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में शिविर लगाने कहां। जिस पर सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने 20 मई को ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर एवं हर्निया के मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम द्वारा इलाज किया जाएगा की जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ श्री जितेन्द्र उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


    कलेक्टर ने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा किए। उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों को समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने माननीय मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणाओं के पूर्ण पूर्ण अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा शेष कार्यों को समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्र में स्थित गांव में हितग्राहियों को राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो पीडीएस दुकान बढ़ाने के लिए भेज दिया तथा सभी जनपद सीईओ को सर्वे कर एसडीएम के साथ सहमति से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली बिल ज्यादा आ रहे हैं आवश्यक जांच कर कार्रवाई का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान में बिजली पानी चारा सहित सभी अन्य अधोसंरचना की निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टो ईट फूड की वितरण व्यवस्था नियमित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए के सी सी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग को समय सीमा के लंबित प्रकरण को निराकरण करने के निर्देश दिए।
    इस दौरान कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत् विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के कुल ग्राम 34 बसाहट मजरा-टोला 63 में 1146 हितग्राहियों के अविद्युतिकृत निवास स्थान में सोलर होम लाईट का निरीक्षण कार्य पूर्ण कराने पर क्रेड़ा विभाग के सहायक अभियंता श्री संदीप बंजारे प्रस्थिति पत्र देकर सम्मानित किया है।
    इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग अंतर्गत् विभिन्न विकासखण्डों में दिव्यांगों के लिए शिविर आयोजित कर मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण उपरांत 933 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रामण-पत्र कार्ड वितरित कराने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर जिला अंत्यावसी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश कुमार धु्रव को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित कियहा गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं समय-समय में दिए गए अन्य दायित्वों को कुशलता पूर्वक निर्वहन करने पर जिला रोजगार एवं खेल अधिकारी सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह का सम्मानित किया गया है। गोधन न्याय योजना के तहत् समस्त गौठानों को संचालन सुचारू रूप से करने एवं प्रति 15 दिवस में 30 क्विंटल की खरीदी नियमित रूप से कराने के साथ ही 80 प्रतिशत से अधिक गोठानों में गोबर का खाद में रूपान्तरण के उत्कृष्ट कार्य हेतु कांसाबेल के प्र.वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह, कांसबोल सीईओ श्री एल.एन.सिदार, दुलदुला वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह चौहान और जनपद पंचायत सीईओ दुलदुला श्री पवन पटेल को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर ने सम्मानित सभी अधिकारियों से भविष्य में भी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपना योगदान देने की अपेक्षा की है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली* *राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने राजस्व अमला को निर्देशित किया*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बाबा महाकालेश्वर महाराज जी के दर्शन करने उज्जैन पंहुचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?