Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न*
    जशपुरनगर 06 जून 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले मे लगातार विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम में भारत के विख्यात युवा न्यूरोसर्जन एमसीएच डॉ. कुणाल किशोर एशियन जलन हॉस्पिटल धनबाद के द्वारा न्यूरो-मनोरोग विकार उदा. मिर्गी, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिस्ऑर्डर, संज्ञानात्मक डेफिसिट डिसऑर्डर, पक्षाघात, अनियंत्रित क्रोध, माइग्रेन, व्यसन संबंधी विकार, इत्यादि के बारे मे विस्तारपूर्वक व्याख्यान व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया। साथ ही युवा मनोरोग विशेषज्ञ एम.डी. मनोचिकित्सा डॉ. दिव्यदीप संधू एमरी चिकित्सालय, मुकुंदपुर, कोलकाता के द्वारा विभिन्न मानसिक रोगों के औषधीय उपचार, मनोरोग इमरजेंसी के स्थिति उत्पन्न होने पर आवश्यक औषधीय उपचार पर आधुनिक शोध पत्रों के आधार जानकारी दी गई।


    जिले के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. डी. के. अग्रवाल के द्वारा डीएसएम-5 टीआर 2022 के मानदंडों के अनुसार विभिन्न मानसिक रोगों के रोगसूचक निदान विषय पर व्यावहारिक पहलुओं के दृष्टिकोण के आधार पर जानकारी प्रस्तुत किया गया।
    जिला चिकित्सालय, जशपुर के पी.एचडी., पोस्ट डॉक्टरल फेलो, मनोविज्ञान डॉ. खान अबरार उज्जमा खां के द्वारा मानसिक रोग के विभिन्न जैविक, मनोवैज्ञानिक, एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कारक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षणों के बारे आधुनिक शोध पत्रों के परिणामों एवं व्यावहारिक पहलुओं के दृष्टिकोण के आधार पर बताया गया।
    कार्यक्रम में विषय-विशेषज्ञों के व्याख्यान पश्चात चिकित्सा अधिकारियों के मध्य पोस्ट टेस्ट बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से लिया गया, पोस्ट टेस्ट में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुडेग मे कार्यरत डॉ. भोले भूषण पैंकरा ने प्रथम स्थान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कार्यरत बी.एम.ओ. डॉ. रोशन बेरियर ने द्वितीय स्थान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरा मे कार्यरत डॉ. बबीता मिंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए, सभी प्रतिभागियों को जिले मे आमजन तक मानसिक रोग के उपचार को सरल एवं सुलभ बनाने मे अपनी योगदान सुनिश्चित हेतु निर्देशित किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का, मनोरोग नर्सिंग अधिकारी श्री विवेक कुजूर, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनूप सुनिल एक्का, मूल्यांकन एवं निगरानी अधिकारी श्री निरंजन मानिक, वरिष्ठ सचिवीय सहायक श्री अविनाश द्विवेदी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जंगली हाथी के द्वारा फसल क्षति की 137 हितग्राहियों को मिला मुआवजा राशि*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर में चलने वाले ऑटो वाहन का किया ,निरीक्षण |*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?