Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संसदीय सचिव यूडी मिंज की पहल से युवाओं को मिला सुनहरा अवसर*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संसदीय सचिव यूडी मिंज की पहल से युवाओं को मिला सुनहरा अवसर*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 17, 2023Updated:June 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले के दस युवा फुटबालर इंडोनेपाल चैम्पियनशिप में बिखेरेगें प्रतिभा की चमक,
    संसदीय सचिव यूडी मिंज की पहल से युवाओं को मिला सुनहरा अवसर*

    जशपुर

    गांव की पत्थरीले मैदान में फुटबाल का ककहरा सीखते हुए,जिले के 10 युवा इंडो नेपाल के अंर्तराष्ट्रीय मैच तक पहुंच गए हैं। ये युवा,इसी महिने की 24 जून से नेपाल में शुरू हो रहे इंडो नेपाल फुटबाल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेगें।

    संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंर्तराष्ट्रीय चैम्पियनशीप के लिए चुने गए युवाओं में भुइनहरटोली के संजीवन तिर्की,क्रूसटोंगरी के शुभम विश्वकर्मा,दुलदुला ब्लाक के कोरना से संजय एक्का,जशपुर ब्लाक के गढ़ाटोली केक अंकित टोप्पो,दला ब्लाक के डीपाटोली से डेविड एक्का,ठुठी अम्बा से शाहिल राम,सोकोडीपा से शाम कुजुर,खुंटीटोली से असित एक्का,केराकछार से दीपक किंडो शामिल हैं।

    उन्होनें बताया कि जिले के इन प्रतिभावन युवाओं के अंर्तराष्ट्रीय फुटबाल मैदान तक पहुंचने का सफर बीते साल कुनकुरी में आयोजित हुई अंडर 17 पुरूष और महिला फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुआ था। इस मैच में 100 टीम के 16 सौ खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इन युवाओं का चयन,छत्तीसगढ़ की टीम के लिए हुआ था। चयन के बाद कुनकुरी के जुमईकेला के डान बास्को स्कूल में अंर्तराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए इन युवाओं को फुटबाल की बारिकियां सीखा कर तैयार किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत इन युवाओं ने भोपाल में 28 से 30 मई तक आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 फुटबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को जीत दिला कर,इंडो नेपाल चैम्पियनशीप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। इन युवाओं की खेल प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 6-0 और हरियाणा को 7-0 से परास्त किया था। संसदीय सचिव मिंज ने,युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भारत के लिए इंडो नेपाल चैम्पियनशिप का विजेता कप के साथ ही वापस लौटेगें।

    *नेशनल टीम में सरगुजा संभाग का दबदबा* –

    उल्लेखनिय है कि अंर्तराष्ट्रीय इंडो नेपाल फुटबाल चैम्पियनशीप के लिए चयनित नेशनल टीम के सभी 16 खिलाड़ी सरगुजा संभाग के है। इनमें से 10 खिलाड़ी जशपुर जिले से,पांच मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जिला से और एक खिलाड़ी सूरजपुर से शामिल किया गया है। संसदीय सचिव ने कहा कि आदिवासी अंचल में फुटबाल सहित किसी भी खेल के लिए प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है सिर्फ इन्हें आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की। 2018 में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार गठित होने के बाद से लगातार इस दिशा में सक्रियता से काम किया जा रहा है। इसका बेहतर परिणाम भी सामने आने लगा है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कुनकुरी युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन पुनः*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्काउट गाइड पर्वतारोहण,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर पंचमढ़ी में सम्मिलित हुए जिले के बच्चे*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?