*जनसामान्य के लिए वरदान साबित हो रही है प्रधानमंत्री आवास*
*अमर्सिला के पक्की मकान का सपना हुआ पूरा*
जशपुरनगर 16 मई 2023/शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना जनसामान्य के लिए वरदान साबित हो रही है। विशेष तौर पर ऐसे गरीब असहाय जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं था और निर्धनता के कारण अपना आवास बनाने में असमर्थ थे। हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम का जीवन व्यतीत कर सके। परन्तु आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सभी का यह सपना साकार नहीं हो पाता। गरीब असहायों के सपने को साकार करने के वास्ते ही शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। अब तक लाखों लोगों को इस योजना का लाभ मिला है।

जशपुर जिले के जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत खुटेरा के अमर्सिला तिर्की ने बताया कि उनके पिताजी के नाम से आवास स्वीकृत हुआ और उनकी मृत्यु हो गई उसके पश्चात उनकी उत्तराधिकारी माता के नाम पर राशि ट्रांसफर किया गया पर माता की भी कुछ समय पश्चात मृत्यु हो गई। उसके बाद दानियल तिर्की की बेटी अमर्सिला के नाम पर राशि प्रदाय की गई। उसके बाद इन्होंने मकान बनाना प्रारंभ किया। इनके पति भी मजदूरी करते हैं। अमर्सिला भी पैर से थोड़ा विकलांग है चलने में थोड़ा दिक्कत होती है। गरीबी के कारण इन्होंने अपना स्वयं का मकान नहीं बनवा सके। सदैव यह सपना होता था कि इनका भी एक पक्का मकान हो जिसमें ये अपने परिवार के साथ रह सकें। उससे पहले इन्हें ये सब सिर्फ एक सपना सा लगता था लेकिन अब इनका परिवार एक साथ पक्के मकान में रहता है। बस इन्हें एक कमी है कि इनके मम्मी-पापा इस घर में नहीं रह पाये। समय से पहले देहांत हो गया। घर में तो रह नहीं पाये लेकिन घर को बनते हुए देख पाये। पहले वाले घर में हमारे पानी टपकता था अभी हम सुख शांति से घर में जीवन यापन कर रहे है। पक्के मकान में रहने से सांप बिच्छू का आतंक कम हो गया है। जिसके वजह से खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है।
अमर्सिला ने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया है। आज उनके कारण स्वयं के पक्के मकान में रह रहे है। अब हम अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। सरकार द्वारा चलाई गयी बहुत सारी योजनाओं का लाभ भी आज हम लोगों को मिल रहा है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन
अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
