Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संकल्प की छात्रा और आंगन बाड़ी कार्यकर्ता की बेटी पढेगी AIIMS दिल्ली में*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संकल्प की छात्रा और आंगन बाड़ी कार्यकर्ता की बेटी पढेगी AIIMS दिल्ली में*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संकल्प की छात्रा और आंगन बाड़ी कार्यकर्ता की बेटी पढेगी AIIMS दिल्ली में*

    *संकल्प के 7 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालीफाई की*

    *कांसाबेल के आंगन बाड़ी की पुत्री निकिता मिंज ने ऑल इंडिया रैंक 669 प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित*

    जशपुरनगर,
    जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के 7 छात्र-छात्राओं ने 2023 में आयोजित नीट की परीक्षा क्वालीफाई की है । इनमें छात्रा निकिता मिंज ने आल इंडिया रैंक एसटी कैटेगरी में 669 प्राप्त किया है। विगत वर्ष AIIMS दिल्ली एडमिशन के प्रथम चक्र के एसटी कैटेगरी का क्लोजिंग रैंक 3087 रहा था।
    संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर से 2023 में आयोजित नीट की परीक्षा मे कुल 24 बच्चे बैठे थे जिसमें संकल्प के 7 विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की है। क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी सचिन बारीक 97.07 परसेंटाइल ओबीसी कैटेगरी, निकिता मिंज एसटी 95.44 परसेंटाइल, तरुण देवांगन ओबीसी 93.73 परसेंटाइल, देव कुमार देवांगन ओबीसी 89.23 परसेंटाइल, निखिल साव ओबीसी 83.36 परसेंटाइल , राकेश ज्वाला एससी 78.14 परसेंटाइल तथा नीलम रत्नाकर एससी 44.72 परसेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीट की परीक्षा क्वालीफाई करते हुए जिले का नाम रोशन किया है ।


    इनमें अपिव के 04, अनुसूचित जनजाति के 01 एवं अनुसूचित जाति के 02 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। ये सभी बच्चे 2023 में आयोजित नीट की परीक्षा में शामिल हुए थे । इस वर्ष नीट क्वालीफाई करने के लिए कटऑफ है सामान्य वर्ग के लिए 45 परसेंटाइल तथा ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के लिए 40 परसेंटाइल।
    संकल्प के विद्यार्थियों की इस सफलता पर कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर संबंधित मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंन्हा ,संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय शिक्षक शिवशंकर यादव , अभिषेक आनंद, मुकेश वर्मा, अशि्वनी सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, मधु वाजपेयी, राजेन्द्र प्रेमी, प्रभात मिश्रा, ताराचन्द कश्यप, दीपक कुमार ग्वाला, शांति कुजूर, दीपक महतो, दिलीप राम, प्रदीप नायक ने बधाई दी है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व मंत्री गणेश राम भगत को पार्टी के कार्यक्रम से कर दिया गायब भाजपा में दिखी गुटबाजी*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने रीपा के तहत् किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में ली बैठक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?