* रास्ता पूछने के बहाने अपने साथियों के साथ युवक के पाॅकेट से मोबाईल की चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार,*
* आरोपी से चोरी किया हुआ मोबाईल जप्त,*
* दोकड़ा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम फोस्कोटोली की घटना,*
* आरोपी हेमंत यादव उर्फ बुतल पूर्व में भी बकरी चोरी एवं दुष्कर्म जैसे मामले में जेल जा चुका है,*
* चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध धारा 379, 411, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध,*
*प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता-तलाश जारी,*
——000—–
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवनाथ सिंह उम्र 30 साल निवासी देवरी ने दिनांक 14.05.2023 को चौकी दोकड़ा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 13.05.2023 की रात्रि लगभग 10 बजे मोटर सायकल से देवरी से फोस्कोटोली की ओर जा रहा था तो रास्ते में फोस्कोटोली स्थित स्कूल के पास कुछ लड़के इससे मिले एवं तपकरा जाने का रास्ता पूछने पर यह उन्हें रास्ता बता रहा था उसी दौरान चुपके से पीछे से लड़के लोग इसके पाॅकेट से मोबाईल कीमती 4000 रू. को चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से उक्त चोरी किये हुये मोबाईल का उपयोग करना पाये जाने पर पतासाजी कर तत्काल प्रकरण के संदेही आरोपी हेमंत यादव को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी उक्त चोरी की घटना में शामिल होना बताया एवं उक्त मोबाईल को 02 हजार रू. में अन्य आरोपीगणों से खरीदना बताया, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। *आरोपी हेमंत यादव उर्फ बुतल उम्र 26 साल निवासी पण्डरीपानी थाना कुनकुरी* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 15.05.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स.उ.नि. टेकराम सारथी चौकी प्रभारी दोकडा़, आर. 773 प्रकाश मिंज, आर. 548 दीवान साय, म.आर. 48 रश्मि तिर्की,नगर सैनिक 300 सतीश तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
——000—–
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
