*संसद भवन के लोकार्पण में विरोध करने का कांग्रेस को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का लगाया आरोप।*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शिलान्यास वर्ष 2020 में संपन्न हुआ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोनिया गांधी और राहूल गांधी वर्चुअल विराजमान थें और उनके द्वारा विधिवत रूप से भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत एवं विधानसभा के सभी सदस्य उपस्थित थें। लेकिन उस समय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे अनुसुईया उईके उपस्थित थीं जो जनजाति समाज से आती हैं, छत्तीसगढ़ की सरकार और मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाना उचित नहीं समझा गया, इतना ही नहीं उन्हें कार्यक्रम से अलग रखा गया और आज जब संसद भवन की बात आई है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदघाट्न करेंगे तो कांग्रेसी इस पर विरोध कर रहे हैं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस पर किस मुँह से विरोध कर रही हैं? क्या नैतिक रूप से कांग्रेसियों को विरोध करने का अधिकार हैं? यदि उनकों नैतिक रूप से विरोध करने का अधिकार है तो छत्तीसगढ विधानसभा के भूमिपूजन में छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके जी को बुलाया जाना उचित नहीं था? देश की जनता जान रही है, समझ रही है कि कांग्रेस किस तरह की नीति को लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेंस संसद भवन के लोकार्पण में विरोध करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है और इस लिये इनको विरोध करने का अधिकार नहीं है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw



