Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका महिला संबंधी घटित अपराधों में जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका महिला संबंधी घटित अपराधों में जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * महिला संबंधी घटित अपराधों में जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है,*
    *युवती के घर घुसकर उसके साथ अमर्यादित व्यवहार कर युवती के माता-पिता को मारपीट करने वाले आरोपी को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    * थाना तपकरा में आरोपी बीरेंद्र विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 323, 506, 458, 354, 366, 511 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध,*

    ——000—–
    थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीरेंद्र विश्वकर्मा से इसका परिचय कुछ समय पूर्व मजदूरी करने के दौरान हुआ था, दोनों के मध्य मोबाइल से बातचीत होता था, बीरेंद्र विश्वकर्मा ने शादीशुदा होने की बात प्रार्थिया से छिपाई थी, प्रार्थिया को इस बात का पता चलने पर वह उससे बात करना बंद कर दी थी। दिनांक 01.06.2023 के प्रातः 10 बजे बीरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रार्थिया को फोन कर उसे बताया कि वह उसके घर आ रहा है, साथ ही कहा कि “तुम मुझसे बात क्यों नहीं करते हो मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं”, तब प्रार्थिया उसे बोली कि तुम शादीशुदा हो मेरा पीछा छोड़ दो। दिनांक 02.06.2023 की रात्रि में लगभग 09 बजे बीरेंद्र विश्वकर्मा शराब के नशे में चूर होकर इसके घर आया, तो प्रार्थिया वहां से भाग गई। बीरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रार्थिया के माता-पिता से उनकी पुत्री के बारे में पूछा, नहीं बताने पर वह उनके साथ डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया, एवं वहां से भाग गया।

    दिनांक 03.06.2023 के प्रातः 5:00 बजे पुनः बीरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रार्थिया के घर आकर प्रार्थिया के साथ अमर्यादित व्यवहार कर छेड़छाड़ कर अपने साथ ले जा रहा था, प्रार्थिया किसी तरह वहां से भाग गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी बीरेंद्र विश्वकर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया। आरोपी *बीरेंद्र विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी सिमड़ा* के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, म.प्र.आर. 356 प्रेमिका कुजूर, आर. 583 शिवशंकर राम, आर. 639 दीपक बंजारे इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    ——000—–

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अनियंत्रित कार बाइक सवार को टक्कर मारी तीन की हालत गम्भीर, ग्रामीणों ने किया स्टेट हाइवे जाम, प्रशासन के समझाइश पर खोला गया स्टेट हाइवे
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दी शुभकामनाएं*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?