Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बोर्ड परीक्षा के लिए काफ़ी कम समय बचा है सभी अपना सर्वश्रेष्ठ दे : सी ई ओ जिला पंचायत
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बोर्ड परीक्षा के लिए काफ़ी कम समय बचा है सभी अपना सर्वश्रेष्ठ दे : सी ई ओ जिला पंचायत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बोर्ड परीक्षा के लिए काफ़ी कम समय बचा है सभी अपना सर्वश्रेष्ठ दे : सी ई ओ जिला पंचायत*

    *लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर की जाएगी कार्यवाही*

    जशपुरनगर,
    अब बोर्ड परीक्षा का समय नज़दीक आ गया है । सभी प्राचार्य एवं शिक्षक लगन और पूरी निष्ठा के साथ मेहनत कर अपना सर्वश्रेष्ठ देकर अध्यापन कार्य संपादित करें ।
    उक्त बातें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने जशपुर जिले के हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कही । उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य यह तय करेंगे कि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल के अच्छे बच्चों की हर शंकाओं का समाधान करें।


    सभी प्राचार्य समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए सभी निर्देश से विद्यालय के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से अवगत करायेंगे तथा यशस्वी जशपुर कार्ययोजना के तहत् दिये गये दिशा निर्देश का अक्षरश: पालन कराया जाना सुनिशि्चत करेंगे । यदि निर्देशों की अवहेलना की स्थिति पाई जाती है तो निश्चित ही अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी । श्री यादव ने कहा कि बच्चों को अपना बेहतर देने के लिए शिक्षकों को अपने लेक्चर के विषय वस्तु की पूर्व तैयारी घर से अनिवार्य रूप से करके आना चाहिए । सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु प्रति दिन अतिरिक्त कक्षा, उपचारात्मक कक्षा एवं सण्डे क्लास अनिवार्य रूप से लगाई जावे । सभी प्राचार्य अपने स्कूल के उन विषयों का जिनका परिणाम संतोषजनक नहीं है उन पर विशेष ध्यान देते हुए एक्स्ट्रा क्लास लगायेंगे ।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बैठक में जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड 1 परीक्षा में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में परिणाम खराब था उनसे बेहतर परिणाम देने का निर्देश प्राचार्यों को दिया गया । उन्होंने प्राचार्यों को क्षमता विकसित करने और पूरी तैयारी के साथ स्कूल में अध्यापन करने हेतु निर्देश दिए।उन्होंने अंग्रेजी विषय में बच्चों के कम अंक प्राप्त होने पर चिंता जाहिर कि तथा सुझाव दिया कि बच्चों को सत्र की शुरुवात से ही ग्रामर की बारीकियों को समझाएं और अंग्रेजी में डिबेट करने के लिए प्रोत्साहित करें तो समस्या का समाधान हो जाएगा। सभी प्राचार्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी प्राचार्य अपने पद की गरिमा को समझें और विवेक पूर्ण निर्णय लेना सीखें ताकि विद्यालय व्यवस्थित ढंग से चल सके। वार्षिक परीक्षा में अभी 20 दिवस शेष हैं अतः सभी अपनी पूरी क्षमता से कार्य करें। टॉपर बच्चों पर और अधिक फोकस करें तथा उनकी कमियों को तत्काल दूर करने के लिए कार्य करें।
    बैठक में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु सुझाव देते हुए कहा कि सभी प्राचार्य यह सुनिष्चित करें कि उनके विद्यालय के शिक्षक अपना शत् प्रतिशत बच्चों को दें । प्री बोर्ड 2 परीक्षा के समय प्रतिदिन परीक्षा उपरांत अगले दिन के विषय की तैयारी अच्छे से कराए एवं दो दिन में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर बच्चों को दे दी जाये और उनके द्वारा की गई ग़लतियों को बताया जाये तथा उसे सुधारने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए।
    उक्त समीक्षा बैठक में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी , बी आर सी सी एवं शा. हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मामूली बात को लेकर अपचारी बालक ने की युवक की हत्या,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका धर्मेंद्र शर्मा बाय इज्जत बरी पत्थलगांव व्यवहार न्यायालय
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?