Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका कोई भी समाचार विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528 जिले में विश्व आदिवासी दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया* *19 विशेष पिछड़ी जनजाति युवाओं को तिलक लगाकर मुंह मीठा करके माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया* *अब तक 18949 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 2948 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 386 वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया* *
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका कोई भी समाचार विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528 जिले में विश्व आदिवासी दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया* *19 विशेष पिछड़ी जनजाति युवाओं को तिलक लगाकर मुंह मीठा करके माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया* *अब तक 18949 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 2948 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 386 वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया* *

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 10, 2022No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला जनसंपर्क कार्यालय जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़)*
    *समाचार*
    *जिले में विश्व आदिवासी दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया*
    *19 विशेष पिछड़ी जनजाति युवाओं को तिलक लगाकर मुंह मीठा करके माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया*
    *अब तक 18949 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 2948 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 386 वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया*
    *अंत्यावसायी विभाग द्वारा एक हितग्राही को टेªक्टर ट्राली और 6 हितग्राहियों को 24.63 लाख का ऋण वितरण किया गया*
    *छत्तीसगढ़ शासन ने आदिवासी संस्कृति उनकी धरोहर को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया-विधायक विनय भगत*
    *आदिवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और रोजगार की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है- कलेक्टर*
    *जशपुरनगर 09 अगस्त 2022/* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित ’आदि विद्रोह’ एवं 44 अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया। उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी आदिवासी महापुरूषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासियों की अहम भूमिका रही है। हम आदिवासी संस्कृति को सहजने का काम कर रहे है। मलेरिया में 65 प्रतिशत की कमी आई है। आदिवासी अंचल में हमने मलेरिया से निपटने के लिए अभियान चलाया है। कार्यक्रम में इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव तथा श्री शिशुपाल सिंह सोरी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति के के सचिव श्री डी.डी. सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।
    जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट मंत्रणा सभाकक्ष में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वर्चुअल के माध्यम से जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर आदिवासी विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मनकुमार राम, आदिमजाति विभाग के सहायक आयुक्त श्री बी.के. राजपूत, श्री सूरज चौरसिया, श्री अजय गुप्ता, जनप्रतिनिधि, आदिवासी भाई बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधायक श्री विनय भगत एवं कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के युवाओं को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करते हुए माला पहनाकर नियुक्त पत्र सौंपा। आज जिला प्रशासन द्वारा 667 वन अधिकार पत्र एवं ऋण पुस्तिका, 15 सामुदायिक वन अधिकार पत्र,114 वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। अब तक कुल 18949 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 2948 सामुदायिक वन अधिकार पत्र एवं 386 वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया है। 19 पहाड़ी कोरवा शिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है। जिसमें 8 सहायक ग्रेड 03 है। 10 सहायक शिक्षक, 01 ड्रेसर ग्रेड 02 के पद पर नियुक्ति दिया गया है। वन अधिकार पत्र धारकों के भूमि पर विकास कार्य के लिए वर्ष 2022-23 में मनरेगा से 3121 कार्य के लिए 22.36 करोड़ की राशि स्वीकृति, कृषि एवं उद्यानिकी से 94 हितग्राही को 2.10 लाख की स्वीकृति, क्रेडा व वन विभाग द्वारा 84 हितग्राहियों के लिए 74.86 लाख की स्वीकति दी गई।
    विधायक श्री विनय भगत ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनांए देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आदिवासियों की संस्कृति, सभ्यता और उनकी प्राकृतिक धरोहर को सहजने का सराहनीय कार्य कर रही है। विशेष पिछड़ी जनजातियों एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों के बच्चों को रोजगार मिले इसके लिए 9623 पद स्वीकृत किए गए है। और उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सार्थक कार्य किया जा रहा है। जशपुर जिले में भी 816 पद स्वीकृत किया गया है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज उनको नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंनें कहा कि 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी करके आदिवासी भाई बंधुओं को आर्थिक सहायता कर रही है। देवगुड़ी को भी संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। गरीब मजदूर किसान आदिवासी भाई बंधु और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आदिवासियों की संस्कृति और त्यौहारों को बढ़ावा देने के लिए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्त्तीसगढ़ शासन ने अवकाश का भी लाभ दिया है।
    कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जिलों में आदिवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ अंचल के बच्चों को अच्छी शिक्षा का लाभ मिले इसके के लिए आश्रम छात्रावास में प्रवेश दिलाया जा रहा है। उन्होंने शाला त्यागी बच्चों को स्कूलों में शत प्रतिशत प्रवेश दिलाने कहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं को संरक्षित करने के लिए उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वनो को बचाने के लिए सार्थक प्रयास करें। महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग न लगाएं। एक पेड़ को बड़ा होने में कई वर्ष लगते है और काटने के लिए बस थोड़ा ही समय लगता है। पर्यावरण के सरंक्षण व संवर्धन के लिए पेड़ों की रक्षा अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने आदिवासी परिवार के महिलाओं को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाएं चार बार अपना स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से करवाएं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टरों से संपर्क करें और स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर ही प्रसव करवाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, रोजागर पर विशेष ध्यान देकर कार्य कर रही है।


    पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सब को संकल्प लेने की आवश्यकता है और अपनी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करके रखना होगा। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज का युग सूचना क्रान्ति का युग है सभी को सोशल मीडिया और जमीन की ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की सलाह दी और जालसाजों की जानकारी पुलिस विभाग को देने के लिए कहा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का सार्थक कार्य किया जा रहा है और लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आदिमजाति विभाग के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    *स.क्र./1184/ नूतन* *फोटो नंबर-01 से 16*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका (C.G) कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528देशभक्ति का संदेश के साथ निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रध्वज फहराकर अपनी-अपनी सहभागिता निभाएं- विधायक तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं, हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं-कलेक्टर
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार एवं विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528एकलव्य विद्यालय घोलेंग में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?