Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका (C.G) कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528देशभक्ति का संदेश के साथ निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रध्वज फहराकर अपनी-अपनी सहभागिता निभाएं- विधायक तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं, हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं-कलेक्टर
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका (C.G) कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528देशभक्ति का संदेश के साथ निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रध्वज फहराकर अपनी-अपनी सहभागिता निभाएं- विधायक तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं, हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं-कलेक्टर

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार
    देशभक्ति का संदेश के साथ निकली तिरंगा यात्रा
    राष्ट्रध्वज फहराकर अपनी-अपनी सहभागिता निभाएं- विधायक
    तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं, हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं-कलेक्टर
    विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, आम नागरिकों और स्कूली बच्चों के साथ निकली तिरंगा यात्रा
    तिरंगा की यात्रा 75 मीटर की झण्डा के साथ 3 कि.मी. तक निकाला गया
    जशपुरनगर 08 अगस्त 2022/आजादी के 75 वें वर्षगांठ और अमृत महोत्सव के अवसर पर हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कड़ी में जिला प्रशासन के द्वारा आज हर घर झण्डा अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टैण्ड से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय तक 75 मीटर झण्डे के साथ 3 किलो मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में जशपुर विधायक श्री विनय भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जशपुर कैप्टन जे के चौधरी, आदिम जाति विभाग के सहायक आयुक्त श्री बी.के. राजपूत, नगरपालिका अधिकारी श्री ज्योत्सना टोप्पो, श्री सूरज चौरसिया, श्री अजय गुप्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, आम नागरिक, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए।
    विधायक श्री विनय भगत ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए हर घर झण्डा अभियान को सफल बनाने के लिए गांव, कस्बों, शहरों के साथ हर घर में सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहरा कर अपनी सहभागिता निभाए। उन्होंने कहा कि प्राकृति सौंदर्य से परिपूर्ण हम सुन्दर जशपुर में देशभक्ति की भावना जगाने के उददेश्य से राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे पूरा करने के लिए सभी ने अपनी-अपनी सहभागिता निभाया। देश भक्ति की झलक और जज्बा लिए सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।


    कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर प्रदेश में हर घर झण्डा अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने 11 से 17 अगस्त तक सभी आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्राम पंचायतों में भी अपने-अपने घरों मे झण्डा नियम का पालन करते हुए झण्डा फहराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन 08 अगस्त 1942 को शुरू हुआ था। स्वतंत्रता को लेकर शुरू हुए इस दिवस को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि देश को ऊंचाई तक पहुंचाने सभी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं, हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।
    स.क्र./1177/नूतन फोटो क्रमांक- 13 से 24

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528बीमा का प्रीमियम राशि अधिक वर्ष तक लेकर ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही*
    Next Article * * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका कोई भी समाचार विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528 जिले में विश्व आदिवासी दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया* *19 विशेष पिछड़ी जनजाति युवाओं को तिलक लगाकर मुंह मीठा करके माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया* *अब तक 18949 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 2948 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 386 वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया* *
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?