Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सफलता की कहानी
    मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
    हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 4,19,393 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
    परीक्षण के उपरांत तत्काल दी जा रही है निःशुल्क दवाईयॉ
    जशपुरनगर 10 फरवरी 2023/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ एवं ग्रामीण जनों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों के लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। जशपुर जिले में भी हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

    जिससे यहां के निवासियों को अस्पताल के साथ ही विभिन्न हाट बाजारों में ही बेहतर स्वास्थ्य उपचार मिल रही है।योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट बाजारों में मेडिकल टीम के माध्यम से शिविर लगाकर बाजारों में ही लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया जाता है। परीक्षण के उपरांत उन्हें तत्काल निःशुल्क दवाई एवं परामर्श प्रदान की जाती है। जिससे लोगों को उनके घर के नजदीक ही आसानी से स्वास्थ्य ईलाज का लाभ मिल रहा है। बाजार में लोग सामानों की खरीदारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही चिकित्सकों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपचार का लाभ ले रहे हैं।
    ग्रामीणों का कहना है कि हाट-बाजार क्लीनिक योजना से न सिर्फ स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिली है बल्कि उनके समय के साथ पैसों की भी बचत हो रही है। अब उन्हें ईलाज के लिए मुख्या दूर-दूर जाना नहीं पड़ता। हाट-बाजार में खून जांच, बीपी-शुगर जांच, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों का भी जांच होता है।
    जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत अब तक कुल 112 हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 5975 शिविर लगाकर 419393 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। साथ ही 372594 लोगों को निःशुल्क दवाईयो का वितरण भी किया गया है। जिसमें फरसाबहार में 965 शिविर में 63631 मरीज, पत्थलगांव में 976 शिविर में 69659 मरीज, कांसाबेल में 625 शिविर में 44366 मरीज, दुलदुला में 812 शिविर में 61424 मरीज, कुनकुरी मे 686 शिविर में 52971 मरीज, बगीचा में 1157 शिविर में 80585 मरीज, जशपुर में 396 शिविर में 23159 मरीज एवं मनोरा में 258 शिविर लगाकर 23598 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया गया है।
    स.क्र./246/नूतन फोटो क्रमांक- 03 से 07

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के डिवाइस हॉस्पिटल
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका कलेक्टर के विशेष पहल पर जिला अस्पताल में लगाया गया है बेरा मशीन का सेटअप
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?