Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जशपुर कुनकुरी तहलका* प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनाव पर जीत के लिए दिए गुरुमंत्र
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जशपुर कुनकुरी तहलका* प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनाव पर जीत के लिए दिए गुरुमंत्र

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में बूथ लेबल तक मजबूत पकड़ बनाने पर जोर*

     

     *प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनाव पर जीत के लिए दिए गुरुमंत्र*

     

     

    कुनकुरी

     

    छत्तीसगढ़ में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है।

    कुनकुरी में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर में प्रदेश के संसदीय एवं क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मि  मास्टर ट्रेनर्स में  अनिल सिंह चौहान – बिलासपुर,गजेन्द्र कौशिक कोरवा

    मनी वैष्णव रायपुर,कृष्णा मरकाम धमतरी

    आरिफ खान भिलाई शामिल हुए।

    शिविर में प्रशिक्षकों ने कांग्रेस संगठन द्वारा तैयार की गई रणनीति को साझा किया।

     

    इस प्रशिक्षण शिविर का शीर्षक “है तैयार हम ” रखा गया है इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पांच विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया, मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, चुनावी रणनीति, और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

     

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  विधायक यू. डी. मिंज ने कहा कि भूपेश सरकार की उप​लब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस ने कहा वो किया। जो भाजपा सरकार में 15 साल में नहीं हुआ था। उसे हमनें साढ़े चार साल में कर दिखाया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर दिशा में काम हुआ है। महिला-युवा, किसान, मजदूर, हर वर्ग के लोगों को फायदा मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ में लोग कहते हैं भूपेश है तो भरोसा है।

     

    उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई स्थानीय मुद्दा नहीं रहा। इसलिए वे इस बार भी सोशल मीडिया पर झूठ का सहारा लेने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस सच के साथ सोशल मीडिया पर काम करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जोश और धरातल पर किए गए कामों को देखकर भाजपा के स्थानीय नेता इस बार भी उम्मीद खो चुके हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबले के लिए केंद्रीय नेताओं पर फोकस किया जा रहा है।

     

    प्रशिक्षण में पीसीसी सदस्य विनयशील गुप्ता ने कहा.भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग सिर्फ झूठ परोसने के लिए कर रहे। हमारे देश के इतिहास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के योगदान को तोड़-मरोड़ कर झूठ फैलाया जा रहा। इसलिए आजादी के बाद से कांग्रेस का इतिहास और उपलब्धि की जानकारी हर कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए।

    इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनिल सिंह चौहान – बिलासपुर,गजेन्द्र कौशिक कोरवा

    मनी वैष्णव रायपुर,कृष्णा मरकाम धमतरी

    आरिफ खान भिलाई ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ मैनेजमेंट और विधानसभा जीतने के टिप्स बताया.

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*कुनकुरी तहलका* न्यायालय परिसर कुनकुरी में संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया बार रूम और शापिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन
    Next Article *जसपुर तहलका* प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास बनाने के लिए मिली थी स्वीकृति
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?