Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जसपुर तहलका* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जसपुर तहलका* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के कुल 03 अधि./कर्म.अपने पद से सेवानिवृत्त हुये,*

    *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ’’*
    ——00——
    आज दिनांक 30-06-2022 जशपुर जिले के थाना अ.जा.क. में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक श्री जगदीश राम एवं रक्षित केन्द्र जशपुर में पदस्थ प्र.आर. श्री बंधन राम, महिला आरक्षक श्रीमती सूरजमणी बेक द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक श्री शेर बहादूर सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क) श्री हरिचरण सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं महिला आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई, इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधि./कर्म. के परिजन भी उपस्थित रहे।

    श्री जगदीश राम वर्ष 1982 में जिला ग्वालियर तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति के पश्चात वर्ष 1985 तक वहां पदस्थ रहे, उसके पश्चात् वर्ष 1986 में स्थानांतरण पर जिला सागर आये एवं 1992 तक सागर के विभिन्न जगहों में पदस्थ रहे। वर्ष 1992 में जिला रायगढ़ में स्थानांतरण होने पर वर्ष 1993 तक पदस्थ रहे। तत्पष्चात् 1993 से उप पुलिस लाईन जशपुर में स्थानांतरण पर आये एवं जिले के रक्षित केन्द्र, थाना तपकरा, नारायणपुर, दुलदुला, यातायात शाखा, हाईवे पेट्रोलिंग के पश्चात् थाना अजाक में पदस्थ रहते हुये आज सेवानिवृत्त हुये। इनका गृह ग्राम टेम्पू चौकी मनोरा है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230630-WA0041.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230630-WA0042.mp4

    श्री बंधन राम वर्ष 1984 में जिला भोपाल तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति के पष्चात् वर्ष 1990 तक वहां पदस्थ रहे, उसके पश्चात् वर्ष 1990 में स्थानांतरण पर जिला रायगढ़ आये एवं जिले के थाना बगीचा, रक्षित केन्द्र रायगढ़, थाना नारायणपुर, सन्ना, पत्थलगांव इत्यादि में पदस्थ रहे। रक्षित केन्द्र जशपुर पदस्थ रहते हुये आज सेवानिवृत्त हुये। इनका गृह ग्राम पतरापाली चौकी दोकड़ा है।

    श्रीमती सूरजमणी बेक वर्ष 1990 में जिला भिंड तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति के पश्चात वर्ष 1998 तक वहां पदस्थ रही, उसके पश्चात् वर्ष 1998 में स्थानांतरण पर जिला जशपुर आई एवं जिले के रक्षित केन्द्र के स्टोर शाखा में लंबे समय तक पदस्थ रहकर आज दिनांक को अपने पद से सेवानिवृत्त हुई। इनका गृह ग्राम जरिया थाना जशपुर है।

    उक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपनी सेवाकाल को याद कर भावुक हो गये एवं अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले अधि./कर्म. को पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के लिये धन्यवाद दिया, उन्होनें कहा कि ”सेवानिवृत्त एक सामान्य प्रक्रिया है, सभी अधि./कर्मचारियों को इससे गुजरना पड़ता है। पुलिस परिवार हमेशा आपके साथ खड़ा है, उनकी हरसंभव मदद करने की बात उन्होनें कही।“

    विदाई समारोह में निरीक्षक रामलोचन गुप्ता, मुख्य लिपिक श्री सेलेस्टीन बड़ा, स.उ.नि. रामेश्वर राम एवं समस्त कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर तहलका* बालाछापर में  महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चार दिवसीय ढेंकिकुटा चावल प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article *जशपुर कुनकुरी तहलका* संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण एवं  वृक्षारोपण 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?