Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जसपुर तहलका* 10 साल बाद विधायक यू. डी. मिंज के प्रयास से शासकीय हाईस्कूल कंदईबाहर का हायरसेकेण्डरी में हुआ उन्नयन , अब गांव में ही मिलेगी बच्चों हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा, पद हुए स्वीकृत
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जसपुर तहलका* 10 साल बाद विधायक यू. डी. मिंज के प्रयास से शासकीय हाईस्कूल कंदईबाहर का हायरसेकेण्डरी में हुआ उन्नयन , अब गांव में ही मिलेगी बच्चों हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा, पद हुए स्वीकृत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *10 साल बाद विधायक यू. डी. मिंज के प्रयास से शासकीय हाईस्कूल कंदईबाहर का हायरसेकेण्डरी में हुआ उन्नयन , अब गांव में ही मिलेगी बच्चों हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा, पद हुए स्वीकृत*

    जशपुर |

    विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के फरसाबाहर ब्लॉक के कंदईबाहर हाइस्कूल स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कुल में उन्नयन किया गया है। इससे अब आसपास के ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे, उनके बच्चे अब गांव में हाईस्कुल के साथ हायर सेकेंडरी की शिक्षा प्राप्त करेंगे।

    कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज की पहल पर इन 5-6 गांवों के लगभग 50बच्चे अब अन्य गांव जाने की बजाए अपने ही गांव के स्कूल में पढ़ाई करेंगे। ज्ञात हो कि कंदईबाहर 2013 में उन्नयन होकर हाईस्कुल बना जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला तुबा,पूर्व माध्यमिक शाला कंदईबाहर, पूर्व माध्यमिक शाला पगुराबाहर शामिल थे, इन स्कूलों में पढ़ाई कर बच्चे शासकीय हाईस्कुल कंदईबाहर में पढ़ते थे, हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई के लिए बच्चों को 10-12 किमी की दुरी तय कर हायरसेकेण्डरी स्कूल पंडरीपानी, हायरसेकेण्डरी तपकरा या अन्य स्कुल जाना पड़ता था. अब आसपास के गाँव पामशाला, पगुराबाहर, कंदईबाहर, तुबा, छिरोटोली के बच्चों को दूर नहीँ जाना होगा, ये बच्चे अब शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कुल कंदईबाहर में 11 वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई कर सकेंगे.
    इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता 4 पद, 01 शिक्षक, सहायक शिक्षक 01, ग्रंथपाल 01, सहायक ग्रेड-03 1पद,भृत्य (नियमित) 01 पद, चौकीदार 01 पद पर स्वीकृति प्रदान की है.

    शिक्षा के लोक व्यापीकरण के लिए विधायक यू. डी. मिंज ने क्षेत्र के स्कूलों का उन्नयन किए जाने की मांग उठाई थी। प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय हाईस्कुल कंदईबाहर को हायरसेकेंडरी का दर्जा प्रदान किया गया है। इन स्कूलों के उन्नयन हो जाने से ग्रामीण बच्चों को अपने ही गांव के स्कूल में पढ़ने की सुविधा मिल जाएगी। आसपास के 5-6 गांवों के लोगों में स्कूल का उन्नयन हो जाने से क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त है।

    क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। विधायक श्री मिंज ने कहा है कि हर गांव में समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।गांवों के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं जिन स्कूलों का उन्नयन शेष रह गया है। उनके प्रस्तावों को पास कराकर शीघ्र उन्नयन कराया जाएगा। ताकि बच्चों को अपने ही गांव में पढ़ाई की सुविधा मिल सके।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर तहलका* आरोपीगण अल्टो कार क्र. यू.पी. 16 जेड 1628 में सवार होकर ओड़िसा की ओर से तपकरा आ रहे थे,
    Next Article *जसपुर तहलका* हृदयाघात से आयुर्वेद चिकित्सक का हुआ था निधन शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिले विधायक, बंधाया ढांढस
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?