Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दिग्विजय सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया BJP और INDIA गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दिग्विजय सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया BJP और INDIA गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    दिग्विजय सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया BJP और INDIA गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?

    मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, प्रत्याशियों की किस्मत का ताला EVM में लॉक है. 4 जून को नतीजे सामने आने के बाद हार-जीत का फैसला हो जाएगा. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजगढ़ प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने चुनावी नतीजों से पहले बड़ा दावा करते हुए बता दिया है कि इंडिया गठबंधन और एनडीए को कितनी सीटें मिलने वाली हैं.

     

    दिग्विजय सिंह ने बताया किसको मिलेंगी कितनी सीटें

     

    दिग्विजय सिंह सुसनेर विधानसभा के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की. कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “हम लोगों की अच्छी सीटें आएंगी. कई लोग तो हमें बहुमत भी दे रहे हैं.” वहीं भाजपा को 400 पार सीटें मिलने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि केवल मशीन ही 400 पार ले जा सकती है. उन्होंने कहा कि देश में चारों तरफ जो खबरें आ रही हैं, वो 400 पार की तो नहीं हैं.

     

    EVM पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

     

    दिग्विजय सिंह ने कहा, “निरीक्षण तो सिर्फ औपचारिकता है, हम खुद में संतुष्ट हैं. यही है कि बिजली नहीं जाना चाहिए. पूरी तरह से फुल प्रूफ होना चाहिए, वो सब व्यवस्थाएं यहां अच्छी हैं. इसलिए कोई शिकायत नहीं है, सब ठीक है.”

     

    मध्य प्रदेश की 29 सीटें

     

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इनमें से कई सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. बीजेपी सभी सीटों पर जीत क दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी 10-15 सीटों पर जीत मिलने की बात कह रही है. फिलहाल ये सभी अनुमान हैं, नतीजें सामने आने के बाद ही सब कुछ क्लीयर हो पाएगा.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ब्रिटेन से वापस लाया गया 100 टन सोना, 1991 में सरकार ने रखा था गिरवी
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Prime Minister Modi पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया जोरदार हमला, कहा- ‘…अब पीएम हैं’
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन
    • राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, सरगुजा पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक………..
    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?