Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Prime Minister Modi पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया जोरदार हमला, कहा- ‘…अब पीएम हैं’
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Prime Minister Modi पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया जोरदार हमला, कहा- ‘…अब पीएम हैं’

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    Prime Minister Modi पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया जोरदार हमला, कहा- ‘…अब पीएम हैं’

    PM MODI NEWS नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी गुजरात से हैं। अगर गुजरात का कोई व्यक्ति गांधी जी के बारे में नहीं जानता है और उनका प्रचार भी नहीं करता है, तो मैं क्या कह सकता हूं? आरएसस का सदस्य होने के नाते आपने अपनी विचारधारा और सिद्धांतों का प्रचार किया, मगर आपने महात्मा गांधी के लिए कुछ नहीं किया।’ खरगे ने सवाल उठाया कि आपने बीते 23 बरसों में क्या किया है? जब आप 13 साल तक गुजरात के सीएम थे और अब पीएम हैं? उन्होंने कहा कि आपको गोडसे अच्छा लगता, लेकिन महात्मा गांधी नहीं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘महात्मा गांधी महान व्यक्ति थे। क्या इन 75 वर्षों में हमारी जिम्मेदारी नहीं थी कि हम यह सुनिश्चित करें कि महात्मा गांधी को पूरी दुनिया जाने। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि उनके बारे में कोई नहीं जानता था। जब पहली बार फिल्म गांधी बनी थी, तब दुनिया भर में जिज्ञासा हुई कि यह व्यक्ति कौन था। हमने ऐसा नहीं किया।’ पीएम मोदी के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार लुइत कुमार बर्मन ने गुवाहाटी के हाटीगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मोदी ने राष्ट्रपिता के बारे में बेहद अपमानजनक बयान दिया।

     

    दूसरी ओर, भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की महात्मा गांधी से जुड़ी टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म बनने से पहले महात्मा गांधी को दुनिया में कोई नहीं जानता था। क्या कांग्रेस SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी? बीजेपी के आरोप पर मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘लोकसभा, विधानसभा, जिला पंचायत सभी में सीटें जनसंख्या में अनुपात के आधार पर तय होती हैं। हर राज्य वहां की जनसंख्या में अनुपात के आधार पर आरक्षण देता है। हमारा आरक्षण छीनकर इनको देने का सवाल कहां से आया?’

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दिग्विजय सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया BJP और INDIA गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mahtari Vandan Scheme की चौथी किश्त को लेकर आया अपडेट
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?