Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव का 27 किलोग्राम गांजा जप्त,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव का 27 किलोग्राम गांजा जप्त,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव का 27 किलोग्राम गांजा जप्त,*

    *हुंडई आई 10 कार में गांजा की तस्करी कर रहा हीराधर यादव का साथी 16 वर्षीय नाबालिग बालक कोतबा पुलिस के हत्थे चढ़ा,*

    *अभियुक्त बालक के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) एवं तस्करी में प्रयुक्त कार जप्त,*

    *नाबालिग बालक के अन्य साथीगण फरार, पतासाजी जारी,* 

    *अभियुक्त बालक के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज।* 

    Oplus_0

    ——-00——

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    विगत दिवस दिनांक 02.06.2024 के शाम लगभग 06:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलुंगा (रायगढ़) की ओर से कुछ लोग एक कार क्र. CG 13 AW4063 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कोतबा की ओर आ रहे हैं, इस सूचना को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम पीठाआमा चौक के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान कार क्र. CG 13 AW 4063 के चालक एवं उसमें सवार कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे एवं पानी गिरने का मौका पाकर भाग रहे थे, पुलिस द्वारा उनके भागने पर तत्काल पीछा करते हुए दौड़ाकर कर 16 वर्षीय बालक को दौड़ाकर पकड़ा गया एवं पुलिस द्वारा उक्त बालक से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी दौरान वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) मिलने पर कार सहित जप्त कर अपचारी नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। अपचारी बालक से पूछताछ पर बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजा को लैलुंगा तरफ से लाना बताया, पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। अपचारी बालक उम्र 16 साल को पूछताछ उपरांत आज दिनांक 03.06.2024 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक समरेन्द्र कुमार सिंह, प्र.आर. 475 फ्रांसिस बेक, आर.क्र. 235 बूटा सिंह, आर. अरूण तिग्गा, आर. 383 आशिशन प्रभात टोप्पो, आर. पदुम वर्मा, आर. 169 पवन पैंकरा एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *”क्षेत्र के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव के साथी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, जल्द ही इस प्रकरण के अन्य आरोपी गिरफ्तार होंगे।”

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गोवा में मिस इंडिया सुपर मॉडल शो में छत्तीसगढ़ की मॉडल ने बाजी मारी…….वर्षा , छमा ,सुजैन, सामर्थ, काव्या जैन विनर रहे….
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव तीनों विधानसभा क्षेत्र का मतगणना चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ 8.00 बजे प्रारंभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?