गोवा में मिस इंडिया सुपर मॉडल शो में छत्तीसगढ़ की मॉडल ने बाजी मारी…….वर्षा , छमा ,सुजैन, सामर्थ, काव्या जैन विनर रहे….

गोवा 01 जून 2024:- जे के सुपर मॉडल सीजन 3 मिस, मिसेज, मिस्टर और किड्स का आयोजन नॉर्थ गोवा होटल नीलम द ग्रैंड में जे के फाउंडेशन की ऑनर टी जया रेड्डी द्धारा 30 मई को शानदार आयोजन के साथ किया गया जिसमें अभिनेत्री रितु शिवपुरी जो की सेलिब्रिटी अतिथि थी।इवेंट का कॉर्डिनेट श्री मनोहर कृष्णानी ने किया! कार्यक्रम के सह प्रायोजक वेदिका टाइल्स के मालिक श्री सतीश अग्रवाल, इसके अलावा जूरी में सोनम श्रीवास्तव, ममता प्रसाद, वीवी गांधीवी, सेलिब्रिटी host (एंकर) गायक लकी’ तरार , वी आई पी अतिथि प्रीती त्रिपाठी, नेहा पटेल, सविता सिंह, सौरभ पांडे,मनोहर कृष्णानी, गेस्ट ऑफ़ ऑनर कांति मौर्य,मीनू बिस्ट, कोमल सावलानी थी! कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
जेके सुपरमॉडल सीजन 3 मिस इंडिया का कार्यक्रम इस प्रकार था कि 28 तारीख को सभी ने गोवा में सिटी टूर कराया गया 29 टाइल्स तारीख सुबह से बीच राउंड था जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना भाग लिया उसके बाद 30 तारीख की सुबह स्विमिंग पूल राउंड किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया उसके बाद शाम को 7:00 बजे फाइनल राउंड चालू हुए ट्रेडिशनल राउंड किया गया जोंकी इवेंट का तीसरा फाइनल राउंड था

उसके बाद टैलेंट राउंड और गाउन राउंड था लेकिन हमारी सेलिब्रिटी गेस्ट रितु शिवपुरी जिनके पति आईसीयू मुंबई में एडमिट थे सो उन्हें जाना था उनकी फ्लाइट थी तो ज्यूरी ने फ़ैसला किया की विजेता विजेताओं का सेलेब्रिटी गेस्ट रितु शिवपुरी के हाथो से क्राउनिंग किया गया।
