Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*(तहलका जसपुर)* आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां एवं कानून व्यवस्था कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *(तहलका जसपुर)* आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां एवं कानून व्यवस्था कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली*

    *आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां एवं कानून व्यवस्था कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश*

    *बंटाकन, सीमांकन, नामांतरण और राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय अवधि में करने के दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 23 जून 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरण एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विकास कार्य कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने अद्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता के संबंध में जानकारी ली। जिसमें अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में घर-घर सर्वे का कार्य बी.एल.ओ. 25 मई से 23 जून 2023 तक किया जावेगा तथा 02 से 31 अगस्त तक दावा-आपति निर्धारित की गई है।

    प्रथम संक्षिप्त पुनपरीक्षण के दौरान प्राप्त फार्म- 6,7,8 का निराकरण यथाशीघ्र किये जाने के निर्देश दिए गए। 04 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जावेगा। द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान कोई भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में न इस बात का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में थर्ड जेंडर एवं पीडब्लूडी मतदाताओं का संवेदनशीलता से चिन्हांकन कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। जिले के सभी मतदान केन्द्रों की न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं एएमएफ की जांच ईआरओ द्वारा स्वयं अथवा अपने निर्देशन में किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। मतदान केन्द्रों के यक्तियुक्तकरण की जानकारी निर्देशानुसार आवश्यक जांच उपरांत प्रतिवेदन 26 जून 2023 तक अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया हैं। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त ईआरओ, एईआरओ उपस्थित थे।
    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने राजस्व के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंटाकन, सीमांकन, नामांतरण, भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा है। अधिकारियों को समय सीमा का विषेश ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*(तहलका कोरबा) संवाददाता गायत्री शर्मा की विशेष खबर-* विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति की बैठक में 24 जून से होगा धर्मांतरण……………
    Next Article *(जसपुर तहलका)* उत्पादित कालीन और गलीचा का खरीदी हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा किया जाएगा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?