Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका फटे बारदाना में हो रही चावल की सप्लाई, विक्रेताओं में आक्रोश, वेयरहाउस प्रबंधन की लापरवाही
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका फटे बारदाना में हो रही चावल की सप्लाई, विक्रेताओं में आक्रोश, वेयरहाउस प्रबंधन की लापरवाही

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    फटे बारदाना में हो रही चावल की सप्लाई, विक्रेताओं में आक्रोश, वेयरहाउस प्रबंधन की लापरवाही

    गुरुर। इन दिनों गुरुर क्षेत्र के अधिकांश सोसाइटी में फटे बारदानों से चावल की सप्लाई हो रही है। राशन दुकानों में लोगों को पात्रता अनुसार कार्ड के तहत वितरण के लिए पहुंचने वाला यह चावल बेतरतीब तरीके से सप्लाई हो रही है। बारदाने फटे हुए हैं। इससे चावल ट्रकों से सोसाइटी तक पहुंचने के दौरान काफी खराब हो जाता है। तो वहीं कई जगह चावल गिर रहा है। इससे सोसाइटी के विक्रेताओं को काफी नुकसान हो रहा है। सोसाइटी के विक्रेताओं का कहना है कि पूरे स्टाक में इस तरह सप्लाई होने से दो से तीन क्विंटल की शॉर्टेज़ हो रही है। इसकी भरपाई कौन करेगा। ठेकेदार द्वारा सप्लाई में लापरवाही बरती जा रही है। वेयरहाउस प्रबंधन हो चाहे डीएमओ, कोई इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारों का कहना है कि पुराने बारदानों से सप्लाई हो रही है। जो कि खराब हो गए हैं। बारदाना हूक मारते ही फट रहा है। जब मजदूर इसे ट्रक से उतारकर सोसाइटी ले जाते हैं तो कई बार जरा सी हूक पड़ते ही पूरी बारदाना फट जाती है। और चावल गिरने लगता है। बिना हूक मारे तो काम भी नहीं किया सकता। ऐसे में हमाल मजदूर अपनी मजबूरी बताकर चावल गिराते हुए ढो रहे हैं। पर इनसे नुकसान विक्रेताओं को हो रहा है। बारदाने की स्थिति बहुत ही खराब है। वेयरहाउस प्रबंधन के प्रति विक्रेताओं में नाराजगी है।
    चिटॉद वेयर हाउस से चावल की सप्लाई होती है।

    क्या कहते हैं वेयरहाउस के प्रभारी

    चिटॉद वेयर हाउस प्रभारी विनोद शर्मा का कहना है कि ठेकेदार को हमने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। शिकायत आई है। फटे बारदानों की वजह से किसी को कोई नुकसान ना हो,इसको लेकर कोई ना कोई रास्ता निकाल लेंगे।

    क्या कहते हैं विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष

    इधर मामले में छत्तीसगढ़ राशन विक्रेता (पीडीएस) संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सिन्हा निवासी बोरतरा ने कहा कि बारदाना काफी खराब है। हूक लगने से वह और ज्यादा फट रहा है। चावल पूरा बिखर जाता है। इससे काफी नुकसान हो रहा है और शॉर्टेज की समस्या आ रही है। गुरुर क्षेत्र के कई सोसायटी में शिकायत है। इसको लेकर हमने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। एक तो ऐसे ही हमें नाममात्र कमीशन मिलता है। उस पर चावल की इस तरह नुकसान की भरपाई आखिर हम पर ही लाद दी जाएगी। सप्लाई सही तरीके से होनी चाहिए। अभी बरसात का मौसम है और ज्यादा खराब होने का डर रहता है। बारदाना पुराना होने के चलते चावल गिर रहा है और उसे वापस बेचने में भी हमें दिक्कत होगी। धान खरीदी के दौरान हमारी सोसायटी से ही इन्ही बारदानों को वापस लिया जाता है। लेकिन जब बारदाने फटे होंगे तो हम बार उनकी कमी भी पूरी नहीं कर पाएंगे। सभी तरफ से विक्रेता परेशान हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विशेष खबर बाइट
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शासकीय जमीन को स्वयं का जमीन बताकर एवम दिखाकर षडयंत्रपूर्वक, बेचने हेतु, धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण शैलेष कुमार भगत एवं रामनारायण ठाकुर को थाना पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?