Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से की मुलाकात
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से की मुलाकात

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 10, 2024Updated:July 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से की मुलाकात*

    *मैडल पहना कर श्रीमती कौशल्या साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

    *हर सहायता उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन*

    Oplus_0

    जशपुरनगर 09 जुलाई 2024/राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्वन करते हुए,हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

    खिलाड़ियों के प्रशिक्षक कांस्टेबल राधेश्याम मानिकपुरी ने बताया कि पुलिस विभाग 2017 से युवाओं को ताईक्वांडों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होनें बताया कि 5 से 7 जुलाई तक रायगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय ताईक्वांडों प्रतियोगिता में अंबिकापुर जिले के 42 खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड,2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। खिलाड़ी मानसी सिंह ने श्रीमती कौशल्या साय को बताया कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें ताईक्वांडो का प्रशिक्षण देने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं। इसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है। यही कारण है कि वे प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफल रही है। खिलाड़ी आरूषी कश्यप ने भी ताईक्वांडो प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा से जुड़ी बातों को श्रीमती कौशल्या साय से साझा किया।

    सीएम श्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने युवा खिलाड़ियों के लिए अंबिकापुर के पुलिस विभाग की ओर से की गई पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं की उर्जा और उत्साह का सही दिशा में प्रयोग करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया बेहतरीन कदम है। उन्होनें खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। क्रीड़ा संबंधी गतिविधियां हमारे सामाजिक बंधन को और अधिक मजबूत करती है। उन्होनें नेशनल के चयनित होने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार,प्रदेश में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है। उन्होनें बताया कि जशपुर में अंर्तराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान का निर्माण और कुनकुरी में खेल अकादमी की घोषणा हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाने का है। श्रीमती कौशल्या साय ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया। उनकी मिलनसारिता से खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के नाम किया 3 गोल्ड, 01 सिल्वर, 02 ब्रांसमेडल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रहे जशपुर प्रवास पर
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?