Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, May 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों का किया वितरण
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों का किया वितरण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों का किया वितरण*

    *कुनकुरी विस अंतर्गत तीन ग्राम पंचायत खारीझरिया, ठेठेटांगार और दाराखरिका के 59 पात्र हितग्राहियों को मिले वन अधिकार पत्र* 

    *पट्टा पाकर हितग्राहियों के खिले चेहरे, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*   

    जशपुरनगर 06 अगस्त 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने ग्राम पंचायत बगिया स्थित निवास स्थल में कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खारीझरिया, ठेठेटांगार और दाराखरिका के 59 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया। मान्यता पत्र पाकर सभी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन ग्रामों के लोग वन भूमि में वर्षों से काबिज़ थे। जमीनों को इन लोगों ने कड़ी मेहनत कर खेती योग्य बनाए हैं। लेकिन इन लोगों के पास उस भूमि का पट्टा नहीं था। अब पट्टा प्राप्त होने से इन भूमि पर खेती कर अपना जीविकापार्जन कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पहले फौती नहीं कटते थे अब यह सुविधा मिलेगी। वही भू-स्वामी, उसके पिता, पति का नाम, उपनाम, जाति और पते में हुई गलती को सुधारने का काम अब आसानी से हो सकेगा। साथ ही अब बटाँकन और विभाजन भी हो सकेगा। इसके अलावा अब शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

    ग्राम पंचायत दाराखरिका के पात्र हितग्राही श्री टिकेश्वर यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस वन अधिकार पत्र का वे लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। पहले भी आवेदन किया था लेकिन नहीं मिल पाया था। आज यह प्रमाण पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला है, तो खुशी दोगुनी हो गई है। अब यह पत्र मिलने से हम न सिर्फ अपना धान बेच पाएंगे बल्कि शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

    ग्राम पंचायत खारिझारिया की पात्र हितग्राही श्रीमती हेमो बारिक ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि वन अधिकार पट्टा के लिए हमलोग वर्षों से प्रयास कर रहे थे, लेकिन आज हमारे मुख्यमंत्री ने पहल करते हुए योजनाओं का लाभ दिला रहे है। इसके साथ ही गांव में भी कई मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले ये वन अधिकार पत्र नहीं होने से शासन की योजनाओं से वे वंचित थे। कई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन अब हमारे मुखिया ने हमे यह वन अधिकार पत्र हमे लाभ पहुँचाया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में वन क्षेत्रों में वन भूमि में काबिज लोगों के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णयों के कारण इन लोगों को जंगल-जमीन का मालिकाना हक मिल रहा है और वन भूमि के स्वामित्व को लेकर उनकी भी चिंता दूर हो गई है। इसे लेकर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह और खुशी है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में इन लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव : विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, जीतेगी भाजपा
    Next Article पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में नगर पंचायत बोदरी को मिला नगर पालिका का दर्जा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?