Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि*

    *कैंप कार्यालय से परिजनों ने मांगी थी मदद*

    *परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार*

    जशपुरनगर,08 नवंबर 2024/ आशा का केंद्र बने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय लोगों की मांगों, उनकी समस्याएं और संकटों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं, मुआवजे, और अन्य सहायता कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से, ऐसे परिवार जो बीमारी के इलाज से आर्थिक तंगी या किसी आपातकालीन स्थिति का सामना कर रहे हैं, उन्हें यहां से तुरंत सहायता मिलती है।

    हाल ही में,जिले के बागबहार तहसील क्षेत्र के बुलडेगा निवासी सुकरी बाई की दुखद मृत्यु के बाद उनके परिवार को मुआवजा देने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से मदद का उदाहरण सामने आया है। सुकरी बाई के परिवार ने यहां आकर अपनी आपबीती सुनाई। सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश पर आरबीसी 6–4 प्रकरण के तहत मृतिका के दोनों बेटों नंदलाल और चेरगु को 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। आर्थिक सहायता मिलने के बाद परिजनों ने सीएम साय का आभार जताया है।

    लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से उन्हें सुकून मिलता है और वे महसूस करते हैं कि उनकी समस्याओं को समाधान देने के लिए सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की योजनाओं के अंतर्गत इस कैंप कार्यालय ने समय-समय पर लोगों की मदद कर, उन्हें न केवल आर्थिक, बल्कि मानसिक रूप से भी सहारा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आम लोगों में विभाग की स्टॉल बनी विशेष आकर्षण का केन्द्र
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भारत स्काउट गाइड्स: जिला स्तरीय शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल नारायणपुर में
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया गया

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?