*गौठानों में बहुउद्देशीय पशु_चिकित्सा शिविर का आयोजन*
*शिविर में पशु उपचार के साथ औषधी का किया जा रहा वितरण*
*शिविर में पशु पालकों को विभागीय योजना एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण की दी जा रही जानकारी*
जसपुर 27 मई 2023/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत जिले के समस्त गौठानों में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन निरंतर पशु चिकित्सा शिविर का अयोजन कर विभागीय गतिविधियों को संपादित किया जा रहा है।
उप संचालक पशुधन विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसार जिले में अब तक कुल 49 पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है। शिविर में पशु उपचार 493, औषधी वितरण 305. बधियाकरण- 67, टीकाकरण 3748, कृमिनाशक दवापान (डीवर्मिंग)- 1538, सिटिकिंग- 1444, बांझपन उपचार- 08. कृत्रिम गर्भाधान -03 आदि कार्य संपादित किया गया। इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधि, पशु पालक उपस्थित रहे। शिविर में पशु पालकों को विभागीय योजना एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण की जानकारी दी गई।

डॉ. ए.के. मरकाम, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें जिला जशपुर द्वारा समस्त पशु पालकों से आयोजित शिविर में उपस्थित हो कर मवेशियों के टीकाकरण एवं उपचार व अन्य गतिविधियों के लिए सहयोग प्रदाय करने तथा शिविर से लाभान्वित होने का अनुरोध किया गया है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन
ँ
अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
