*रतबा ग्राम में 84 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड*
*जशपुरनगर 30 मई 2023/*
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के छूटे लोगों को प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले में शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए है।
इसी कड़ी में नगर पंचायत बगीचा के उप स्वास्थ्य केन्द्र गुरम्हाकोना अंतर्गत् रतबा ग्राम के कुल 84 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

साथ ही ईलाज के दौरान आयुष्मान कार्ड से लाभ लेने के लिए सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा जिले में शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निरंतर शिविर, स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायत में टोर-टू-टोर जार कर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि लोगों को शासन की योजना का लाभ मिल सके।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
