Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पाकरगांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पाकरगांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पाकरगांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न*
    *गर्भवती महिलाओं का शत् प्रतिशत पंजीयन करने के दिए निर्देश*
    *छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना के बारे में दी गई जानकारी*
    *जशपुरनगर 30 मई 2023/*

    पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पाकरगांव में विगत दिवस ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री सुकृत सिंह सिदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एस. लाल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेम्स मिंज, ग्राम पंचायत सरपंच, जनप्रतिनिधि, बीसी एमटी, मितानिन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
    बैठक में गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में ही पंजीयन, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान, चार बार ए.एन.सी जांच, सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड एवं कैल्शियम टेबलेट का नियमित सेवन, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ एवं टीवी खोज अभियान, शत प्रतिशत हाइड्रोसील, मोतियाबिंद स्क्रीनिंग, ऑपरेशन, एनीमिया, सिकलसेल नियंत्रण कार्यक्रम, डायरिया डिसेंट्री का नियंत्रण, सर्पदंश, खसरा, पीलिया के संबंध में जानकारी दी गई।

    इस दौरान स्थानीय बैगा गुनिया के माध्यम से झाड़-फूंक ना कराने व तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय इलाज हेतु निर्देशित किया गया। मलेरिया के रोकथाम हेतु बरसात में पानी का जमा ना होने देना एवं मच्छरदानी का नियमित उपयोग हेतु सलाह दिया गया। छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना के संबंध में आम जनों को जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना के तहत् पात्र हितग्राही को 20 हजार की राशि श्रम विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका प्रशिक्षित एवं अन्य दिव्यांगजनों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान का किया जाता है असेम्बलिंग*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रतबा ग्राम में 84 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?