*जिले में डिलीएब्लड केन्द्र की गई स्थापना*
*प्रशिक्षित एवं अन्य दिव्यांगजनों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान का किया जाता है असेम्बलिंग*
*लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये के उत्पादों का विक्रय किया जा चुका है*
जशपुरनगर 29 मई 2023/जिला प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन में जिले डिलीएब्लड केन्द्र की स्थापना की गई है जिसमें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित एवं अन्य दिव्यांगजनों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान एल. ई. डी. लाईट, सोलर लालटेन, पावर बैंक, साउण्ड बाक्स आदि का असेम्बलिंग कार्य किया जाता है और इन सामानों को स्थानीय बाजार, प्रदर्शनी, शासकीय आयोजनों में विक्रय कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन रहे हैं। अब तक डिजीएब्लड समूह के माध्यम से लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये के उत्पादों का विक्रय किया जा चुका है।

कौशल विकास के सहायक संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि डिलीएब्लड केंद्र में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के अन्य दिव्यांगों को भी प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाएगा ।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



