Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मोतियाबिंद ऑपरेशन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रहा प्रथम तीन में,उत्कृष्ट सेवा के लिए हुआ पुरुस्कृत*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मोतियाबिंद ऑपरेशन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रहा प्रथम तीन में,उत्कृष्ट सेवा के लिए हुआ पुरुस्कृत*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बलौदाबाजार-भाटापारा
    समाचार
    *मोतियाबिंद ऑपरेशन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रहा प्रथम तीन में,उत्कृष्ट सेवा के लिए हुआ पुरुस्कृत*
    बलौदाबाजार,16 मई 2023/मोतियाबिंद के ऑपरेशन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने प्रदेश स्तर पर अपना स्थान बनाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तर पर समीक्षा के दौरान बलौदाबाजार को इस उपलब्धि के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिले में एक वर्ष में 3500 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लक्ष्य के विरुद्ध 4308 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए हैं जिस कारण पूरे प्रदेश में बलौदाबाजार-भाटापारा का स्थान तीसरा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि, बलौदा बाजार ने मोतियाबिंद के कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति में तो तीसरा स्थान प्राप्त किया ही है साथ ही साथ जिला अस्पतालों की श्रेणी में भी यह तीसरे स्थान पर रहा। अस्पताल के सिविल सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश कुमार अवस्थी द्वारा एक वर्ष में 1030 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया जिस हेतु उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया गया है।

    इसी प्रकार सिविल अस्पताल भाटापारा में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुषमा माहेश्वरी द्वारा 520 मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किये गए हैं। सिविल सर्जन और राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ अवस्थी के अनुसार जिला प्रशासन और सीएमएचओ के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि आज जिले को प्राप्त हुई है। सतत रूप से प्रयास करते रहने से जल्द ही हम बलौदा बाजार जिले को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने की ओर अग्रसर हैं। जिला अस्पताल में फेको पद्धति से मोतियाबिंद का इलाज किया जाता है ,काला मोतिया की जांच हेतु पेरिमेट्री मशीन भी उपलब्ध है। पर्दे की जांच के लिए फंडस कैमरा मशीन भी लगाई गई है जिसका निजी संस्थाओं में 3 से 4 हज़ार खर्च आ जाता है जो कि यहाँ निःशुल्क है। जिले में मोतियाबिंद का इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा एक छोटे से ऑपरेशन से इसका उपचार शीघ्र ही हो जाता है। अस्पताल में मरीज को तीन दिन डॉक्टर की देखरेख में रखते हैं इस बीच दवाइयां एवं भोजन की व्यवस्था भी रहती है यह भी निःशुल्क होता है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    चक्रधारी/60/फोटो

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कुनकुरी राजस्व और नगर पंचायत टीम द्वारा दुकान के बाहार सामान रखने वालों पर की जा रही कार्यवाही*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका थाना गिधौरी पुलिस द्वारा लॉटरी लगने के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतराज्यीय ठग को किया गया गिरफ्तार*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?