Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, April 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका चिरायु योजना से भूमि बाई को मिला नया जीवन,हृदय के छेद का हुआ सफल ऑपरेशन*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका चिरायु योजना से भूमि बाई को मिला नया जीवन,हृदय के छेद का हुआ सफल ऑपरेशन*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *चिरायु योजना से भूमि बाई को मिला नया जीवन,हृदय के छेद का हुआ सफल ऑपरेशन*

    *बच्चे के सफल ऑपरेशन के साथ उसकी मां के चेहरे पर आई मुस्कान*

    *ऑपरेशन के नाम पर पूरा परिवार डरे हुए थे चिरायु टीम ने मानसिक रूप से संबल प्रदान किया*

     

    जशपुर,04जून 2023/जशपुर में शासन की चिरायु योजना गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए वरदान साबित हुई है। शासन की चिरायु योजना ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। एक मां के लिए उसके बच्चे की मुस्कान उसकी जिंदगी होती है। भूमि बाई के हृदय में जन्म से छेद ने उसकी मां को चिंता बढ़ा दिया था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिरायु टीम ने बच्चे का सफल ऑपरेशन कराते हुए बच्चे के साथ उसकी मां के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया है।
    कहा जाता है कि जिस घर आंगन में बच्चे खेलते हैं वह घर आंगन खुसियो से भरा होता है। ऐसा ही उदाहरण कांसाबेल विकासखंड के ग्राम शब्दसुंदा के शिवप्रसाद के परिवार का । भूमि बाई की मां ने बताया कि मेरे दो बच्चे है मेरी पुत्री का नाम भूमि बाई है जब वह पैदा हुई थी तब डॉक्टर ने बताया कि उसके दिल में छेद है जैसे जैसे वह बड़ी होती गयी उसकी परेशानिया भी बढ़ती गयी, वह सर्दी, खासी तथा मौसमी बिमारी से ज्यादातर बीमार रहती थी, थोड़ा खेलने पर थक जाती थी और सास फूलने लगता था ।

    हम स्थानीय स्तर पर इलाज करने का प्रयास किये लेकिन उसके स्वास्थ्य में सुधार नजर नही आ रहा था जिसके कारण आर्थिक और मानसिक स्थिति से सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आज उनकी बेटी 5 वर्ष की हो गई है | वह आंगनबाड़ी केंद्र शब्दमुंडा में पढ़ती है। जब वहा कांसबेल कि चिरायु टीम आयी तो उन्होने मेरी बेटी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्होने भी बताया कि मेरी बेटी को दिल की बिमारी है कांसाबेल कि चिरायु टीम मेरी बेटी के लिए संजीवनी साबित हुई जब में अपनी बेटी को देखती थी तो मेरी आँखो से आंशु चलक उठते थे । चिरायु टीम द्वारा इको जांच के लिए जशपुर ले जया गया उसके पश्चात मेरी बेटी को रायपुर के एसए सी हॉस्पिटल ले जया गया। ऑपरेशन के नाम पर हम सब परिवार डरे हुए थे किंतु चिरायु टीम के द्वारा हमें मानसिक रूप से संबल प्रदान किया तथा बेटी के स्वास्थ्य ठीक होने तथा सफल ऑपरेशन का भरोसा दिलाया गयाऔर वहा मेरी बेटी के हृदय का ऑपरेशन निशुल्क चिरायु टीम के द्वारा कराया गया| जिंदगी में एक बच्चे की मुस्कान पुरे दिन के तनाव को दूर करने के लिए काफी होती. है। मेरे बच्चे की मुस्कान चिरायु टीम के कारण वापस आयी है। ऑपरेशन के बाद मेरी बेटी बिलकुल स्वस्थ्य है अब सामान्य बच्चों की तरह खेल कूद करती है और उसके खान पान में भी सुधार आया है
    बच्चे की मां मुस्कुराते हुए कहती है आज मेरी बेटी को हंसते खेलते देख कर मेरा हृदय खुशियों से भर जाता है। ऑपरेशन के बाद चिरायु टीम मेरी पुत्री से मिलने भी आये और उसके स्वास्थय के बारे में पूछा और हमारे साथ चिरायु टीम सतत फोन के मध्यम से भी जुड़ी रहती थी, इनके चिकित्सकीय परामर्श एवं सहयोग से मेरी बेटी आज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है । उन्होंने राज्य शासन ,जिला प्रशासन और चिरायु टीम का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    गौरतलब है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 16 चिरायु टीम काम कर रही है। प्रत्येक टीम अपने-अपने विकासखण्ड के आंगनवाड़ी और शासकीय स्कूलों का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करती है और गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज का आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करती है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ऑनलाईन कर भुगतान प्रणाली प्रारंभ करने वाली प्रदेश में पहली नगर पंचायत बनी कुनकुरी, विधायक यू.डी. मिंज ने किया शुभारंभ*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति, नगर सेना, परिवहन विभाग की ली संयुक्त समीक्षा बैठक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?