Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ऑनलाईन कर भुगतान प्रणाली प्रारंभ करने वाली प्रदेश में पहली नगर पंचायत बनी कुनकुरी, विधायक यू.डी. मिंज ने किया शुभारंभ*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ऑनलाईन कर भुगतान प्रणाली प्रारंभ करने वाली प्रदेश में पहली नगर पंचायत बनी कुनकुरी, विधायक यू.डी. मिंज ने किया शुभारंभ*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऑनलाईन कर भुगतान प्रणाली प्रारंभ करने वाली प्रदेश में पहली नगर पंचायत बनी कुनकुरी, विधायक यू.डी. मिंज ने किया शुभारंभ*

    *कुनकुरी नगर के करदाता कर सकेंगे घर बैठे करों का ऑनलाइन भुगतान*

    *ऑनलाईन कर भुगतान करने वाले प्रथम उपभोक्ता बने विष्णु सोनी*

    जशपुर

    नगर पंचायत कुनकुरी में आज शुक्रवार को करो के ऑनलाईन भुगतान प्रणाली की सुविधा से संबंधित व्यवस्था का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

    शुभारंभ के इस अवसर पर नगर पंचायत के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पूष्प अर्पण किया गया। तत्पश्चात् ऑनलाईन कर भुगतान हेतु क्यूआर कोड का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों को वेंडर कार्ड का भी वितरण किया गया।

    नगर पंचायत सीएमओ पुष्णा खलखो एवं मुख्य अतिथि यू.डी. मिंज द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ऑन लाईन कर भुगतान की सुविधा देने वाली कुनकुरी नगर पंचायत छत्तीसगढ़ में पहली नगर पंचायत है। नगर पंचायत के निवासी इस प्रणाली के माध्यम से बिना नगर पंचायत आये ही अपने घर से ही करों का भुगतान ऑनलाईन प्रणाली से क्यू आर कोड के माध्यम से कर सकेंगें। इस व्यवस्था के शुभारंभ पर नगर के व्यवसायी विष्णु सोनी द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से प्रथम कर भुगतान किया गया।

    कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। सर्वप्रथम इस प्रणाली के बारे में सीएमओ द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसके उपरांत मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कुनकुरी नगरीय क्षेत्र में लगभग सौ करोड़ से अधिक राशि के किये जा रहे बड़े विकास कार्यो का विवरण देते हुए नया बस स्टैण्ड निर्माण, खेल मैदान उन्न्यन, मुक्तिधाम में निर्माण, छठ घाट एवं तालाब सफाई व सौदर्यीकरण, नवीन पेयजल योजना, हनुमान टेकरी में पार्क निर्माण, नगर की सिवरेज व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री महोदय के प्रति आभार प्रकट करते हुए नगर पंचायत परिवार एवं नगरवासियों को शुभकामनाएं दी गई।

    इस अवसर पर आयोजित समारोह में नगर पंचाय अध्यक्ष अजेम टोप्पो, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंजना मिंज, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर मिथुन चक्रवर्ती, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नारायण जोशी, सुखदेव साय, प्रेम शंकर यादव, प्रदीप एक्का सरपंच गिनाबहार, नवरतन बंग, विनय तिर्की सरपंच रायकेरा नगर पंचायत के पार्षदगण एवं एल्डरमेन सहित नगर पंचायत परिवार उपस्थित रहा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका हाथी के कुचलने से वृद्ध कोटिया के ग्रामीण की हुई मौत, मौके पर तत्काल पहुंचे विधायक यू. डी. मिंज, डीडीसी, बीड़ीसी और डीएफओ*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका चिरायु योजना से भूमि बाई को मिला नया जीवन,हृदय के छेद का हुआ सफल ऑपरेशन*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?