भ्रष्ट पटवारी का अंततः तबादला
धर्मजयगढ़ – ससकोबा ग्राम के अतिरिक्त प्रभार में पदस्थ पटवारी गोविंद कुमार बड़ा की गंभीर शिकायते एवं वीडियो रिकॉर्डिंग सुर्खियों में आने के बाद धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी श्री डिगेश पटेल द्वारा दिनांक 28.10.2022 को एक तबादला आदेश जारी कर इन्हें सासकोबा एवं बाकारूमा पटवारी हल्का से हटाकर ग्राम कापु एवं ग्राम कमरई के हल्के पटवारी में पदस्थ करने का आदेश क्रमांक – 1451 जारी किया गया है एवं इनके स्थान पर ग्राम तालगांव एवं ग्राम कमरई के हल्का पटवारी देवदत्त सिंह को पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा से होगा इसके बावजूद तबादला जारी आदेश दिनॉक -28.10 2022 से बाकारूमा पटवारी कार्यालय में ताला बंद है एवं यहां पदस्थ किए गये पटवारी अभी तक आए नहीं हैं पटवारी कार्यालय बंद होने से ग्रामीण हितग्राही काफी परेशान हो रहे हैं स्थानांतरित उक्त पटवारी का मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है एवं ये पटवारी महोदय सियासी जुगाड़ के भागदौड़ मे लगे हुये है ।
उक्त चर्चित पटवारी का तबादला अंनयंत्र होनेे से ग्राम ससकोबा एवं पाराघाटी के ग्रामीणों में काफी खुशी व्याप्त है एवं उक्त पटवारी से पीड़ित ग्रामीणों द्वारा धीरे-धीरे खुलकर उसके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की परते खोली जा रही है जो आने वाले दिनों में जल्द ही उजागर होगी !

