Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला पुलिस जशपुर एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को जागरूक किया गया,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला पुलिस जशपुर एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को जागरूक किया गया,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ जिला पुलिस जशपुर एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को जागरूक किया गया,*
    *⏺️ कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की सुरक्षा के लिये निर्मित ”अभिव्यक्ति एप“ का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया,*
    *⏺️ उपस्थित छात्र/छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताते हुये यातायात नियमों की जानकारी दी गई।*

    ——00——
    ➡️छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से ”हमर-बेटी, हमर मान“ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उक्त कार्यक्रम के तहत् आज दिनांक 08.02.2023 को जिला पुलिस जशपुर एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में कार्यक्रम आयोजित कर वहां मौजूद बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे।

    ➡️कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग से उप निरीक्षक रश्मि थाॅमस ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को कहा कि उन्हें अपनी शिक्षा एवं पढ़ाई में ध्यान देना चाहिये, उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। उक्त कार्यक्रम में गुड टच बैड टच, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया से संबंधित टिप्स, मोबाईल फ्राॅड, मानव तस्करी, यातायात नियमों, एक्सीडेंट से बचाव एवं हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि जब तक लाइसेंस नहीं बन जाता तब तक वाहन ना चलाएं।
    ➡️पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा हेतु टोलफ्री नम्बर 1800-123-6010 लांच किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा उसके साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुव्र्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, साथ ही बच्चों/उसके माता-पिता के लिये मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा का भी प्रावधान है इसकी जानकारी दी गई।
    ➡️इसी प्रकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ प्ले स्टोर में उपलब्ध है, जिसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिये इमजेंसी नम्बर की सुविधा है, साथ ही बिना थाना गए, कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराने एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखने की भी सुविधा दी गई है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
    ➡️उक्त कार्यक्रम में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी के प्राचार्य श्री विनायक साय, सहायक प्राध्यापक डाॅ. आर.पी.एस. धुर्वे, डाॅ. ओ.पी. बघेल, नेहरू युवा केन्द्र से श्री एस. चौहान एवं महिला सेल से अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जमीन विवाद में परिवार के सदस्य का किया हत्या, आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा,
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मामूली बात को लेकर अपचारी बालक ने की युवक की हत्या,*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……
    • 🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….
    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?