Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जमीन विवाद में परिवार के सदस्य का किया हत्या, आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जमीन विवाद में परिवार के सदस्य का किया हत्या, आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ जमीन विवाद में परिवार के सदस्य का किया हत्या, आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा,*
    *⏺️ घटना का बीच-बचाव कर रहे अन्य शख्स के उपर भी आरोपी ने किया था हमला,*
    *⏺️ थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 323, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध था।*

    ——00——
    ➡️घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी/सूचक चुनेश्वर साय निवासी विपतपुर थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.10.2020 को प्रातः लगभग 05 बजे ग्राम विपतपुर स्थित महुआ पुलिया के पास इसके बड़े पिता का पुत्र आरोपी दिनेश साय ने अपने रिश्ते का दादा रंथू सिंह उम्र 50 साल के उपर सब्बल से वारकर गंभीर चोंट पहुंचा दिया, ईलाज के दौरान रंथू सिंह की मृत्यू हो गई। उक्त घटना के दौरान प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव किये जाने पर दिनेश साय ने इसके उपर राॅड से कंधे पर वार किया। दिनेश साय ने तुरंत सब्बल को पानी से धोकर बस्ती तरफ दौड़कर भाग गया। आरोपी एवं मृतक की जमीन आपस में सटी हुई थी, एवं खेत के मेड़ को लेकर उनके मध्य हमेशा विवाद होता रहता था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में धारा 302, 323, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान *आरोपी दिनेश साय उम्र 41 साल निवासी विपतपुर थाना दुलदुला* को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अनुसंधान उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की विवेचना SDOP जशपुर श्री राजेंद्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में तत्कालीन थाना प्रभारी दुलदुला उप निरीक्षक लोहरा राम चौहान द्वारा पूर्ण की गई।

    ➡️उक्त प्रकरण में श्री अजीत कुमार राजभानु, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा आदेश पारित किया गया कि अभियोजन साक्ष्य की विवेचना से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर उक्त अभियुक्त को धारा 302 भा.द.वि. के अपराध के लिये अजीवन कारावास एवं रू. 2,000 /-(दो हजार) के अर्थदण्ड, धारा 323 भा.द.वि. के अपराध के लिये छः माह का सश्रम कारावास एवं धारा 201 भा.द.वि. के अपराध के लिये 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं रू. 500 /-(पाॅंच सौ रू.) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं किये जाने पर 01-01 वर्ष के सामान्य कारावास पृथक से आदेशित किया गया है। अभियुक्त को दी गई उपरोक्त सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रतिनिधि अपर लोक अभियोजक श्रीमती श्यामा महानंद थी।
    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सीएम के आगमन की तैयारी, संसदीय सचिव यू. डी. मिंज द्वारा लिया गया बैठक
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला पुलिस जशपुर एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को जागरूक किया गया,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?