Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जनदर्शन में दूर दराज से आते हैं लोग, आवेदनों के निराकरण से उनके चेहरे पर आई खुशी की कोई तुलना नहीं- कलेक्टर
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जनदर्शन में दूर दराज से आते हैं लोग, आवेदनों के निराकरण से उनके चेहरे पर आई खुशी की कोई तुलना नहीं- कलेक्टर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जनदर्शन में दूर दराज से आते हैं लोग, आवेदनों के निराकरण से उनके चेहरे पर आई खुशी की कोई तुलना नहीं- कलेक्टर
    बतौली से आई बच्चियों को मिलेगा स्कूल-छात्रावास में दाखिला, तीन दिव्यांगों को आवेदन पर तुरंत मिली ट्राइसाइकिल, तीन की पेंशन आवेदन भी स्वीकृत
    दूरस्थ पहाड़ी गांव भकुरमा से पहुंचे ग्रामीणों की स्कूल की मांग पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की मांग और आवश्यकताएं, मिले 110 आवेदन

    अम्बिकापुर 9 मई 2023/ कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को विभिन्न मांगों और आवश्यकताओं के निराकरण को लेकर कुल 110 आवेदक पहुंचे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी आवेदकों से संवाद कर उनके आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनदर्शन में जनपद लुण्ड्रा के गेरसा गांव से आए ग्रामीण नधिया ने पानी की समस्या के निराकरण हेतु सामूहिक ट्यूबवेल खनन के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद लुण्ड्रा और ईई पीएचई को सामूहिक ट्यूबवेल खनन में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    विकासखंड बतौली से अपनी अभिभावक के साथ पहुंची बच्चियों सनियारो, मनियारो और दुलारी को कलेक्टर की संवेदनशीलता का साथ मिला। माता पिता के निधन के बाद बच्चियों की शिक्षा की चिंता लेकर आई अभिभावक ने अपनी बात कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने तुरंत बच्चियों का दाखिला स्कूल और छात्रावास में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    इसी तरह कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे लखनपुर तहसील, ग्राम लहपटरा के दिव्यांग भज्जु राम चौधरी, दरिमा तहसील, ग्राम करजी माझापारा के जय श्री ठाकुर और ग्राम बासेन के श्री दयाराम को आवेदन के तुरंत बाद ही कलेक्टर के निर्देश पर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही दिव्यांग श्री दयाराम को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाकर कर दिया गया। कलेक्टर ने स्वयं दिव्यांगजनों से बात करके उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा की और शुभकामनाएं दीं।
    कलेक्टर ने जनदर्शन में पेंशन के संबंध में मिले सभी आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश उप संचालक समाज कल्याण को दिए। जिसके पालन में 03 आवेदकों को परीक्षण उपरांत पात्र पाए जाने पर पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपा गया। इसी कड़ी में विकासखंड उदयपुर के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र भकुरमा गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने गांव में ही स्कूल शुरू किए जाने की मांग रखी जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से चर्चा की और सर्व संबंधितों को त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम बखनाखुर्द की रहने वाली श्रीमती सिंधु राजवाड़े और अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र की श्रीमती भगवती नाग को कलेक्टर द्वारा तत्काल नवीन राशनकार्ड प्रदान किया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शांति और सद्भाव के साथ मनाया जायेगा सालाना उर्स कार्यक्रम शांति समिति की बैठक सम्पन्न
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सखी निवास संचालित करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?