Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शांति और सद्भाव के साथ मनाया जायेगा सालाना उर्स कार्यक्रम शांति समिति की बैठक सम्पन्न
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शांति और सद्भाव के साथ मनाया जायेगा सालाना उर्स कार्यक्रम शांति समिति की बैठक सम्पन्न

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    शांति और सद्भाव के साथ मनाया जायेगा सालाना उर्स कार्यक्रम
    शांति समिति की बैठक सम्पन्न

    अम्बिकापुर 09 मई 2022/ सद्भावना ग्राम तकिया में सालाना उर्स शांति व सद्भाव के साथ मनाया जायेगा। इस वर्ष सालाना उर्स तकिया मजार शरीफ में 14 से 16 मई 2023 तक आयोजित होगा। उर्स के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु मंगलवार को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री कुन्दन ने बैठक में सद्भावना ग्राम तकिया में आयोजित होने वाले सालाना उर्स कार्यक्रम की सभी को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सौहार्द्र व शांतिपूर्ण आयोजन करते हुए समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जायेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की टीम रहेगी। इसके साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए अधिक संख्या में वॉलंटियर्स को शामिल करें। गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता तथा सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम को जरूर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था, शौचालय की सुविधा, फायर ब्रिगेड की टीम, मेडिकल टीम, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निर्गम के लिए रूट तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने भी उर्स कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को बेहतर और सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम में पुलिस बल की ज्यादा संख्या रखी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई रूप से सीसीटीवी इंस्टॉल करने का सुझाव भी रखा जिससे बेहतर निगरानी रखी जा सके।
    अंजुमन कमेटी के सचिव श्री इरफान सिद्दीकी ने बताया कि तकिया मजार शरीफ में सालाना उर्स का कार्यक्रम 14 मई से शुरू होगा। 15 एवं 16 मई को क़व्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें देश के मशहूर कव्वालों के बीच मुकाबला होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से उर्स के सफल आयोजन हेतु पूर्व वर्षों की भांति पूरा सहयोग की अपेक्षा की।
    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, पार्षद श्री द्वितेंद मिश्रा, श्री आलोक दुबे, श्री जे.पी. श्रीवास्तव, श्री कैलाश मिश्रा, श्री दीपक मिश्रा सहित शांति समिति के सदस्य व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्काउट गाइड एडवेंचर कैम्प मयाली में 13 मई से 17 तक होगा आयोजित, संसदीय सचिव ने कैम्प को सफल बनाने ली बैठक*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जनदर्शन में दूर दराज से आते हैं लोग, आवेदनों के निराकरण से उनके चेहरे पर आई खुशी की कोई तुलना नहीं- कलेक्टर
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?